[ad_1]
हाइलाइट्स
आप नीबू विनेगर की मदद से कढ़ाही के दाग को तुरंत हटा सकते हैं.
बेकिंग सोडा को गर्म पानी में उबालकर भी आप इसे साफ कर सकते हैं.
Kadai Cleaning Tips: खाना बनाने के लिए किचन में कढ़ाही का इस्तेमाल घर घर में किया जाता है. फिर सब्जी बनानी हो, दाल छौंकना हो या कुछ फ्राई करना हो. कढ़ाही का इस्तेमाल काफी किया जाता है. लेकिन कई बार खाना बनाते वक्त थोड़ा भी इधर उधर ध्यान होने पर खाना जल जाता है और कढ़ाही में खाना चिपक जाता है. जिस वजह से कढ़ाही जल जाती है और इस पर एक काली मोटी परत जम जाती है. ये परत आसानी से साफ नहीं होते और बिना साफ किए अगर इसका इस्तेमाल किया जाए तो कुकिंग के दौरान हर चीज कढ़ाही में चिपककर जल सकती है. ऐसी समस्याओं को दूर करने के लिए यहां हम कुछ सिंपल क्लीनिंग हैक्स लेकर आए हैं. इन हैक्स की मदद से आप बड़ी आसानी से जले कढ़ाही को साफ कर सकते हैं और नए जैसा चमका सकते हैं.
जल कढ़ाही को ऐसे करें साफ
बेकिंग सोडा
सफाई में बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता रहा है. आप जली कढ़ाई को भी बेकिंग सोडा की मदद से बड़ी आसानी से साफ कर सकते हैं. इसके लिए आप एक बर्तन में गर्म पानी भर दें. अब इसमें दो चम्मच बेकिंग सोडा और 1 चम्मच नमक डाल दें. अब कुछ देर के लिए कढ़ाही को गैस पर रहने दें. 15 मिनट के बाद गैस बंद कर पानी को थोड़ा ठंडा होने दें और स्क्रब से रगड़ दें. बर्तन चमचमा उठेगा.
सफेद सिरका
सफेद सिरका की मदद से भी आप जल कढ़ाही को बड़ी आसानी से साफ कर सकते हैं. इसके लिए आप कढ़ाही में आधा कप विनेगर डालें और एक कटा नीबू निचोड़ दें. अब इसे स्क्रबर से रगड़ें. दाग आसानी से साफ होगा. फिर भी दाग रह जाए तो इसमें एक गिलास पानी डालें और गैस पर मिश्रण को उबालने के लिए चढ़ा दें. मिनटों में दाग साफ हो जाएगी.
इसे भी पढ़ें : 90 प्रतिशत घरों में गलत तरीके से बनती है चाय, गैस और बदहजमी का बनते हैं कारण, जाने बनाने का सही तरीका
डिटर्जेंट पाउडर और सोडा
आप कपड़े साफ करने वाले नीले या सफेद डिटर्जेंट पाउडर की मदद से भी कढ़ाही को साफ कर सकते हैं. पहले इसे पानी से धो लें और एक चम्मच डिटर्जेंट और एक चम्मच बेकिंग सोडा के साथ एक गिलास पानी मिलाएं और गैस पर 5 मिनट के लिए चढ़ा दें. आधे घंटे बाद इसे रगड़ कर धो लें.
इसे भी पढ़ें : Dahi Kaise Jamaye : थक्केदार दही जमाने की ये है तरकीब, अनोखी है ट्रिक, बाजार जैसा मिलेगा स्वाद
नींबू और नमक
अगर घर में नीबू और नमक है तो आप इसकी मदद से भी जली कढ़ाही को साफ कर सकते हैं. इन दोनों में क्लीनिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं. आप गर्म पानी में इन दोनों को मिलाएं और इसे उबाल लें. आप स्क्रबर की मदद से इसे पानी से धोकर साफ कर लें. बड़ी आसानी से जला दाग उठ जाएगा. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
.
Tags: Lifestyle, Tips and Tricks
FIRST PUBLISHED : July 16, 2023, 21:51 IST
[ad_2]
Source link