
[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
छोटे बच्चे काफी ज्यादा फुर्तीले होते है। ऐसे में बच्चे दिनभर खूब खेलकर भी थकते नहीं हैं। हालांकि, जिन बच्चों का शरीर कमजोर होता है वह जल्दी थक सकते हैं। ऐसे में मां-बाप को उनकी सेहत और खासकर हड्डियों को मजबूत करने के लिए बच्चे को अच्छी डायट और लाइफस्टाइल देनी चाहिए। बच्चे की सही ग्रेथ के लिए उसे जंक फूड से पूरी तरीक से दूर रखें। इसी के साथ उनकी डायट में विटामिन्स, मिनरल्स और आयरल को शामिल करना चाहिए। यहां जानिए शरीर के विकास के लिए बच्चे को क्या खिलाएं।
प्रोटीन खिलाएं- बच्चों को प्रोटीन से भरपूर डायट दें। अगर आपका बच्चा अंडा खा लेता है तो उसे नाश्ते में अंडा खिलाएं। इसके अलावा पनीर और सोयाबीन को भी उनकी डायटट में शामिल करें। बच्चे को बादाम भी खिलाएं। ये सभी चीजें पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। जिससे बच्चों का सही मानसिक और शारीरिक विकास होता है। इसी के साथ अच्छे खान-पान से बच्चों का दिमाग तेज होता है।
दूध दें-बच्चों की अच्छी ग्रोथ के लिए रोजाना कम से कम दो टाइम दूध जरूर पिलाएं। बच्चों के लिए दूध काफी जरूरी है, इससे उन्हें भरपूर कैल्शियम मिलता है। जिसकी वजह से हड्डी और नेल्स दोनों हेल्दी होते हैं। साथ ही बच्चा एक्टिव भी रहता है। हालांकि, कुछ बच्चे लैक्टोज इंटोलरेंट होते हैं। इस तरह के बच्चे को दूध देने से बचें, अगर इस परेशानी में बच्चा दूध पीता है तो पेट दर्द हो सकता है।
यह भी पढ़ें: पढ़ाया हुआ भूल जाता है बच्चा? पढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, लाइफटाइम रहेगा याद
[ad_2]
Source link