Home Tech & Gadget जल्द खत्म होगा Jio और Airtel का 5G दबदबा, कड़ी टक्कर देने वाला है Vodafone Idea

जल्द खत्म होगा Jio और Airtel का 5G दबदबा, कड़ी टक्कर देने वाला है Vodafone Idea

0
जल्द खत्म होगा Jio और Airtel का 5G दबदबा, कड़ी टक्कर देने वाला है Vodafone Idea

[ad_1]

भारत का तीसरा सबसे बड़ा टेलीकॉम ऑपरेटर Vodafone Idea (Vi) अगले 6-7 महीनों में देश में 5G सर्विस लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। कंपनी फिलहाल मुंबई, पुणे और दिल्ली में 5G नेटवर्क का ट्रायल कर रही है। Vi अपनी 3G सेवाओं को बंद करने और उस बैंडविड्थ का उपयोग अपने 4G कवरेज को बेहतर बनाने के लिए करने की भी योजना बना रहा है।

Vi के चीफ एग्जीक्यूटिव अक्षय मूंदड़ा का कहना है कि  कंपनी अपने 5G इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए vRAN और ORAN जैसी नई तकनीकों को अपनाने के लिए अपने भागीदारों के साथ काम कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि वीआई देश का एकमात्र घाटे में चलने वाला प्राइवेट टेलिकॉम ऑपरेटर है। 

 

पैसा रखिए तैयार: जल्द भारत में एंट्री मारेंगे Samsung के दो सस्ते स्मार्टफोन्स, लॉन्च होते ही खरीदने को टूटेंगे ग्राहक

 

2024 के अंत तक Vi ग्राहकों को मिल पाएगी 5G सर्विस 

उम्मीद कर सकते हैं कि वीआई 2024 के अंत तक अपनी 5जी सेवाएं शुरू कर देगा। कंपनी ने भारत भर के 17 सर्किलों में 5जी स्पेक्ट्रम आवंटन हासिल कर लिया है, जिसमें आंध्र प्रदेश, बिहार, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, कोलकाता, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मुंबई, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश (पूर्व), उत्तर प्रदेश (पश्चिम), पश्चिम बंगाल शामिल हैं। मुंबई और पुणे में कुछ उपयोगकर्ता पहले से ही Vi 5G नेटवर्क का उपयोग कर पा रहे हैं, जो Vi ग्राहकों के लिए एक अच्छा संकेत है।

 

Vi अपने यूजर्स को ऑफर कर रहा कई बढ़िया प्लान्स 

Jio और Airtel से 5G में पीछे रहने के बावजूद, Vi अपने प्रीपेड रिचार्ज के साथ यूजर्स को कम कीमत में ढ़ेरों फायदे दे रहा है। टेल्को ने हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो और डिजनी + हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन के साथ दो नए वार्षिक प्लान लॉन्च किए हैं, जो Jio और एयरटेल प्लान्स से सस्ते हैं। बता दें कि Vi के फिलहाल भारत में 228 मिलियन यूजर्स हैं। हालाँकि, इस संख्या में गिरावट आ रही है, क्योंकि यूजर्स अपने कनेक्शन को पोर्ट करके ऑपरेटर बदल रहे हैं। 

 

Jio के 179 रुपये वाले प्लान ने बरपाया कहर, Airtel और Vi की तुलना में दे रहा 22GB ज्यादा डेटा

[ad_2]

Source link