Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeLife Styleजानें मुकेश-नीता अंबानी के इवेंट में क्यों सर्व की गई 'नोट' वाली...

जानें मुकेश-नीता अंबानी के इवेंट में क्यों सर्व की गई ‘नोट’ वाली डिश, नाम से है कनेक्शन


ऐप पर पढ़ें

नीता-मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर इवेंट की ग्लैमरस तस्वीरों के बाद अब खाने-पीने के फोटेज वायरल हैं। चांदी की थाली सुर्खियों में आ चुकी है। इसके साथ एक और फोटो सामने आया है जिसमें स्वीट डिश के साथ  500 के नोट दिखाई रहे हैं। कई लोग हैरान हैं कि क्या सच में मुकेश अंबानी ने रेसिपी में नोट लगवाए थे। वहीं कुछ लोग इस तस्वीर को फोटोशॉप्ड मान रहे हैं। अगर आपके मन भी इस फोटो को लेकर कन्फ्यूजन है तो हम साफ कर देते हैं। दरअसल यह फोटो असली है, हालांकि इसमें दिख रहे नोट नकली हैं। यह डिश मुकेश अंबानी के मेहमानों को सर्व की गई थी। डिश का नाम है दौलत की चाट। यह पुरानी दिल्ली की फेमस डिश है। जानें इस डिश के बारे में इंट्रेस्टिंग बातें…

वाराणसी, लखनऊ, कानपुर में भी है फेमस

मुकेश और नीता अंबानी के इवेंट की तारीफ भारत ही नहीं विदेशों में भी हो रही है। अब इस कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें लोगों के मन में उत्सुकता पैदा कर रही हैं। पहले चांदी गुजराती थाली ने लोगों का ध्यान खींचा। अब दौलत की चाट के चर्चे हैं। इसका मेन अट्रैक्शन इसमें लगे नोट हैं। जो कि इसके नाम को सूट करते हुए प्रजेंटेशन का हिस्सा है। दौलत की चाट पुरानी दिल्ली की पॉप्युलर डिश है। देश के दूसरे शहरों में इसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है जैसे वाराणसी में मलाइयो, कानपुर और लखनऊ में मक्खन मलाई के नाम से जाना जाता है। 

मुकेश अंबानी के इवेंट में चांदी की थालियां, लोग बोले- एक लाख की लग रही

ऐसे बनती है दौलत की चाट

इन शहरों में यह डिश सर्दी के मौसम में मिलती है। इसकी खास बात यह है कि यह मुंह में रखते ही घुल जाती है। डिश दूध की बनी होती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुरादाबाद के खेमचंद आदेश कुमार ने यह डिश दिल्ली में पॉप्युलर की। वह पेशे से किसान थे। डिश कच्चे दूध की बनती है इसमें मलाई मिलाकर रातभर ठंडा किया जाता है। इसके बाद इसके कुछ हिस्से को हटाकर हाथ से फेंटा जाता है। इस डिश में खोया और छेना भी पड़ता है। दौलत की चाट ज्यादातर कुल्हड़ और पत्तल में सर्व की जाती है। मुकेश अंबानी की पार्टी में भी इसे कुल्हड़ में सर्व किया गया था। बस प्रजेंटेशन के लिए इसमें नकली नोट लगाए गए थे। 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments