Saturday, February 22, 2025
Google search engine
HomeSportsजापान को 35-1 से रौंदकर एशियाई हॉकी 5 वर्ल्ड कप क्वालीफायर के...

जापान को 35-1 से रौंदकर एशियाई हॉकी 5 वर्ल्ड कप क्वालीफायर के सेमीफाइनल में भारत


ऐप पर पढ़ें

मनिंदर सिंह की अगुवाई में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियाई हॉकी 5एस विश्व कप क्वालीफायर के अपने अंतिम लीग मैच में गोल वर्षा का अद्भुत नजारा पेश करके जापान को 35-1 से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारतीय टीम के सामने जापान असहाय नजर आया। उसने पहले पांच मिनट के अंदर ही सात गोल कर दिए थे और इसके बाद भी जापानी टीम पर किसी तरह का रहम नहीं दिखाया। भारत की तरफ से मनिंदर सिंह ने 10 गोल दागे। उनके अलावा मोहम्मद राहिल ने सात, पवन राजभर और गुरजोत सिंह ने पांच-पांच, सुखविंदर ने चार, कप्तान मनदीप मोर ने तीन और जुगराज सिंह ने एक गोल किया। जापान की तरफ से एकमात्र गोल मसाताका कोबोरी ने किया।

Zurich Diamond League: गोल्ड मेडल से मात्र 15cm से चूके नीरज चोपड़ा, सिल्वर से करना पड़ा संतोष

भारतीय टीम ने इससे पहले खेले गए मैच में मलेशिया को 7-5 से हराया था। इस मैच में भारत की तरफ से गुरजोत ने पांच जबकि मनिंदर और राहिल ने एक-एक गोल किया था।

मलेशिया की तरफ से आरिफ इशाक, कप्तान इस्माइल अबू, मोहम्मद दीन, कमरुलजमां कमरुद्दीन और स्यारमन मत ने गोल किए। दिन की इन दो बड़ी जीत से भारत एलीट पूल तालिका में 12 अंक लेकर पाकिस्तान के बाद दूसरे स्थान पर रहा जिससे वह सेमीफाइनल के लिए सीधे क्वालीफाई कर गया। भारत शनिवार को टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेलेगा।

एशियाई हॉकी 5 वर्ल्ड कप क्वालीफायर में भारत को पाकिस्तान के हाथों मिली करीबी हार

भारत को लीग स्टेज में एकमात्र हार का सामना पाकिस्तान के हाथों करना पड़ा था। टीम इंडिया को 4-5 से करीबी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। बुधवार को हुई इस मुकाबले में भारत के लिए मनिंदर सिंह (17वें, 29वें मिनट), गुरजोत सिंह (12वें) और मोहम्मद राहील (21वें मिनट) ने गोल किए। पाकिस्तान के लिए एहतेशाम असलम (दूसरा, तीसरा), जिकरिया हयात (पांचवां), अब्दुल रहमान (13वां) और अब्दुल राणा (26वां गोल दागे। 

वहीं इससे पहले टीम इंडिया ने ओमान पर 12-2 से शानदार जीत दर्ज की थी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments