[ad_1]
हाइलाइट्स
घी आपकी त्वचा के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है.
खाली पेट घी पीना बॉडी हीलिंग प्रक्रिया में भी मदद मिलता है.
Eating 1 Spoon Ghee In Morning Benefits: आमतौर पर घी का नाम लेते ही लोगों के मन में वजन बढ़ने का ख्याल आ जाता है. यही नहीं, कई लोग तो घी का सेवन सेहत के लिए हानिकारक भी मानते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि घी खाने के जायके को बढ़ाने के साथ साथ हमारी स्किन और फिटनेस को अच्छा रखने में भी मदद कर सकता है? हाल ही में पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने बताया है कि उनकी फिटनेस और खूबसूरत त्वचा का राज खाली पेट एक चम्मच घी खाना है. उन्होंने बताया कि वे रोज सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाती हैं. उसके बाद ही किसी चीज का सेवन करती हैं. तो आइए जानते हैं कि घी हमारी सेहत के लिए कितना फायदा पहुचाता है.
खाली पेट घी खाने के 6 फायदे
न्यूट्रिशनिस्ट भक्ति कपूर (Bhakti Arora Kapoor Nutritionist) ने खाली पेट घी के सेवन के बारे में 6 फायदे बताए हैं-
1.यह आपकी त्वचा के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है.
2.इसमें नेचुरल डीटॉक्सिंग पावर होता है जो आपके पाचन तंत्र को आसानी से क्लीन करने में मदद करता है.
3.यह फिलर की तरह काम करता है और आपके पेट को अधिक देर तक भरा भरा महसूस कराने में मदद करता है.
4.यह आपकी हड्डियों की ताकत और स्टैमिना को बढ़ाता है.
5.यह आंत के उन एंजाइमों के नेचुरल रिसाव को बढ़ता है जो पाचन शक्ति में सुधार कर सकता है.
6.घी एकाग्रता बढ़ाने और मस्तिष्क के विकास में मदद करता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bollywood celebrities, Health, Lifestyle, Skin care
FIRST PUBLISHED : February 25, 2023, 11:10 IST
[ad_2]
Source link