जाह्नवी कपूर आज के दौर की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेस में से एक हैं। खासकर युवाओं के बीच उनका खासा क्रेज है। पपराजी की फेवरेट जाह्नवी कपूर कभी अपने जिम के बाहर देखी जाती हैं तो कभी उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया जाता है। पपराजी से उनका हमेशा फ्रेंडली नेचर रहा है। रविवार को जाह्नवी कपूर अपने जिम क्लास से बाहर निकल रही थीं तभी वहां मौजूद फोटोग्राफर्स और पपराजी उनसे पार्टी मांगने लगे। ऐसे में वह भी जवाब देने में पीछे नहीं रहीं और कहा कि यह तो सीक्रेट था।
जाह्नवी कपूर का रिएक्शन
दरअसल हाल ही में जाह्नवी ने मुंबई के ब्रांदा में घर खरीदा है। रिपोर्ट के मुताबिक इस डुप्लेक्स अपार्टमेंट की कीमत करीब 65 करोड़ रुपये है। विरल भयानी ने जाह्नवी का वीडियो पोस्ट किया जिसमें पपराजी उनसे पूछते हैं, ‘नए घर की पार्टी नहीं मिली हम लोगों को। ये गलत बात है।‘ जाह्नवी मुस्कुराती हैं और कहती हैं, ‘सीक्रेट था। आपने भंडाफोड़ दिया।‘ तब पपराजी कहते हैं, ‘हमारे से कुछ छुपने वाला है क्या मैम।‘ इसके बाद एक्ट्रेस कार में बैठती हैं और वहां से निकल जाती हैं।
अक्टूबर में साइन किया एग्रीमेंट
जाह्नवी ने इस साल ये दूसरी प्रापर्टी खरीदी है। बांद्रा स्थित उनका यह अपॉर्टमेंट फर्स्ट और सेकेंड फ्लोर पर है जहां ओपन गार्डन एरिया और स्विमिंग पूल भी है। अपार्टमेंट के साथ पांच कारों का पार्किंग एरिया है। अक्टूबर 2022 में यह एग्रीमेंट साइन किया गया।
वरुण और राजकुमार के साथ अपकमिंग फिल्में
जाह्नवी कपूर की पिछली फिल्म मिली थी। फिल्म को बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया। जाह्नवी फिल्म बवाल में नजर आएंगी। इसमें उनके को-एक्टर वरुण धवन हैं। फिल्म अप्रैल 2023 में रिलीज होगी। जाह्नवी की एक अन्य फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही है। वह राजकुमार राव के अपोजिट काम कर रही हैं।