Home National जिस पति की हत्या का लगा आरोप उसे पत्नी ने अलमारी से खोज निकाला, फिर पुलिस ने किया ये

जिस पति की हत्या का लगा आरोप उसे पत्नी ने अलमारी से खोज निकाला, फिर पुलिस ने किया ये

0
जिस पति की हत्या का लगा आरोप उसे पत्नी ने अलमारी से खोज निकाला, फिर पुलिस ने किया ये

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

मेरठ के नौचंदी की कैलाशपुरी कॉलोनी में बुधवार रात को महिला अपने ससुराल पहुंची तो पति अलमारी में छिप गया। दरअसल, महिला पर उसके ससुराल पक्ष ने पति की हत्या करने और गायब करने का आरोप लगाया हुआ था। महिला ने पुलिस बुलाकर हंगामा खड़ा कर दिया और फर्जी आरोप लगाने की बात कही।

जानकारी के मुताबिक फलावदा निवासी राधा की शादी 10 साल पहले नौचंदी क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी विजय से हुई थी। विवाहिता ने बताया कि पति शराब पीने का आदी है और इसके चलते ही परिवार में कलह रहती थी।

करीब चार साल पहले पति उनको लेकर बरेली चला गया था और वहीं छोड़कर भाग आया। महिला ने बताया कि वह ससुराल पहुंची तो पति घर में ही था। इसके बाद पति रोहटा रोड पर किराये के मकान में लेकर रहने लगा। करीब दो साल पहले विजय अचानक लापता हो गया। महिला ने पति के लापता होने की सूचना पुलिस को भी दे दी थी।

बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी समेत आठ ट्रेनें 22 तक रद, यहां देखें लिस्ट

वहीं, ससुराल वाले महिला पर ही विजय को गायब कर हत्या करने का आरोप लगा रहे थे। महिला ने बताया कि जब भी वह ससुराल जाती तो उसे घर में अंदर नहीं घुसने देते थे। बुधवार को महिला माता-पिता, तीन बच्चों और रिश्तेदारों को लेकर कैलाशपुरी अपनी ससुराल पहुंच गई और जबरन ही घर में घुस गई। पत्नी को देखकर पति अलमारी में छिप गया। विवाहिता ने पति को अलमारी से खोज निकाला। कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिसकर्मी दोनों पक्षों को थाने ले गए। घंटों की जद्दोजहद के बाद समझौता हुआ। इसके बाद युवक अपनी पत्नी और बच्चों को घर ले गया।

[ad_2]

Source link