Home National जीतन राम मांझी अनुभवी हैं, फिर भी उन्हें व्यक्तिगत हमला नहीं करना चाहिए : शांभवी चौधरी

जीतन राम मांझी अनुभवी हैं, फिर भी उन्हें व्यक्तिगत हमला नहीं करना चाहिए : शांभवी चौधरी

0
जीतन राम मांझी अनुभवी हैं, फिर भी उन्हें व्यक्तिगत हमला नहीं करना चाहिए : शांभवी चौधरी

[ad_1]

पटना, 12 जून (आईएएनएस)। लोजपा (रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने चिराग पासवान को लेकर कहा कि जिसके पास जनसमर्थन होता है, उसे दिखाने की जरूरत नहीं होती है। उन्होंने सीट बंटवारे को लेकर भी चिराग पासवान पर तंज कसा था। उन्होंने कहा कि अगर कोई राजनीतिक गणित के जरिए ज्यादा सीटें हथियाने की कोशिश करता है तो बोलना जरूरी हो जाता है। शांभवी चौधरी ने कहा कि उन्हें व्यक्तिगत हमला नहीं करना चाहिए।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान शांभवी चौधरी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी हमसे काफी वरिष्ठ हैं, वो मेरे दादा जी के साथ राजनीति करते थे और हम उन्हें सम्मान से दादा जी कहते हैं। जब किसी के पास इतना बड़ा अनुभव हो तो हम उस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। लेकिन हां, इतना जरूर कहूंगी कि किसी पर भी व्यक्तिगत हमला नहीं करना चाहिए।

लोक जनशक्ति पार्टी की कार्यकारिणी बैठक पर सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि कार्यकारिणी की बैठक में आगामी 29 जून को होने वाली बहुजन भीम संकल्प रैली को ऐतिहासिक बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया।

ज्ञात हो कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने हाल ही में बिहार के आरा में एक रैली की, जिसमें भारी संख्या में लोग आए। इसके बाद लोजपा की ओर से सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी के बाद एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर सिरदर्द बढ़ गया है।

इससे पहले समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान मांझी ने एनडीए में सीटों को लेकर उठे विवाद पर सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि वह चिराग पासवान के खिलाफ व्यक्तिगत रूप से नहीं बोलते, लेकिन अगर कोई राजनीतिक गणित के जरिए ज्यादा सीटें हथियाने की कोशिश करता है तो बोलना जरूरी हो जाता है।

उन्होंने कहा था कि लोकसभा चुनाव में हमें दो लोकसभा सीटों और एक राज्यसभा सीट का वादा किया गया था, पर हमें सिर्फ एक दी गई। हमने उस पर चुनाव लड़ा और जीत भी गए। हमारा स्कोर 100 प्रतिशत रहा। 2020 के चुनाव में हमने 7 सीटों पर लड़ा और 4 पर जीत दर्ज की थी, तो हमारा प्रदर्शन किसी से कम नहीं है। हम एनडीए की एकजुटता बनाए रखना चाहते हैं और सीटों का मुद्दा एनडीए की बैठक में उठाएंगे, न कि सार्वजनिक मंचों पर।

–आईएएनएस

डीकेएम/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.



[ad_2]

Source link