Monday, April 21, 2025
Google search engine
HomeSports'जीतेगा भाई जीतेगा इंडिया जीतेगा', क्रिकेटर्स पर भी चढ़ा हॉकी वर्ल्ड कप...

‘जीतेगा भाई जीतेगा इंडिया जीतेगा’, क्रिकेटर्स पर भी चढ़ा हॉकी वर्ल्ड कप का खुमार, कोहली-जेमिमा ने हरमनप्रीत ब्रिगेड को यूं कहा गुड लक


भारत में एफआईएच पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने जा रहा है। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें अपना दमखम दिखाएंगीं, जिन्हें 4 पूल में बांटा गया है। भारत पूल डी में इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स के साथ है। हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय टीम आज स्पेन के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। यह मैच ओडिशा के राउरकेला में खेला जाएगा। टीम इंडिया टूर्नामेंट में अपने 47 साल के सूखे को खत्म करने की फिराक में होगी। बता दें कि भारत ने एकमात्र हॉकी विश्व कप ट्रॉफी 1975 में कुआलालंपुर में जीती थी।

भारतीय टीम को टूर्नामेंट में उतरने से पहले जमकर शुभकामनाएं मिल रही हैं। अलग-अलग क्षेत्रों के लोग अपने-अपने अंदाज में हरमनप्रीत ब्रिगेड को गुड लक कह रहे हैं। भारतीय क्रिकेटर्स पर भी हॉकी वर्ल्ड का खुमार चढ़ गया है। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, ‘विश्व कप के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम को मेरी शुभकामनाएं। खेलो और आनंद लो। हम सब टीम का सपोर्ट कर रहे हैं। गुड लक।’

वहीं, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिगेज ने वीडियो शेयर कर कहा कि वह भारतीय टीम की जर्सी के साथ हॉकी वर्ल्ड कप के लिए तैयार हैं। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि जीतेगा भाई जीतेगा इंडिया जीतेगा!! मैं हॉकी विश्व कप में टीम इंडिया को चीयर करने के लिए बेकरार हूं!!

कोहली, जेमिमा के अलावा स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने भी भारतीय हॉकी टीम को विश किया। जडेजा ने ट्विटर पर लिखा, ‘हमारी पुरुष हॉकी टीम विश्व कप के लिए तैयार है। टीम को टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं।’ कृष्णा ने कहा कि हॉकी विश्व कप 2023 आखिरकार शुरू होने वाला है। मैं पूरे दिल से टीम इंडिया के लिए चीयर कर रहा हूं।

हॉकी विश्व कप 2023 के लिए भारतीय स्क्वॉड

हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास (उपकप्तान), पीआर श्रीजेश (गोलकीपर), कृष्णा पाठक (गोलकीपर), सुरेंद्र कुमार, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, नीलम संजीप एक्स, आकाशदीप सिंह, मनदीप सिंह, राजकुमार पाल, जुगराज सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, सुखजीत सिंह।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments