Home Education & Jobs जेईई मेन 2023 : कुछ को मैथ्स ने किया परेशान, कइयों को फिजिक्स लगा आसान, जानें कैसा था पेपर

जेईई मेन 2023 : कुछ को मैथ्स ने किया परेशान, कइयों को फिजिक्स लगा आसान, जानें कैसा था पेपर

0
जेईई मेन 2023 : कुछ को मैथ्स ने किया परेशान, कइयों को फिजिक्स लगा आसान, जानें कैसा था पेपर

[ad_1]

जेईई मेन 2023 सत्र-2 की परीक्षा शुरू हो गई है। पैटर्न के मुताबिक जेईई मेन पेपर-1 में 300 अंक के 90 प्रश्न पूछे गए। पेपर के दो पार्ट थे। प्रत्येक पार्ट के तीन सेक्शन थे – फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स। परीक्षा देकर निकले स्टूडेंट्स ने बताया कि कक्षा 11वीं और 12वीं सीबीएसई बोर्ड सिलेबस के अमूमन प्रत्येक चैप्टर से प्रश्न पूछे गए थे। चैप्टर कवरेज के मामले में पेपर बैलेंस था। कुछ स्टूडेंट्स ने कहा कि पेपर में जनवरी सत्र के प्रश्न भी रिपीट हुए थे। परीक्षा में कुछ अभ्यर्थियों को मैथ्स के सवालों ने छकाया। दिल्ली के परीक्षार्थी राहुल गुप्ता ने कहा कि अगर मैथ्स के कुछ मुश्किल प्रश्नों को छोड़ दिया जाए तो पेपर ठीक रहा। लखनऊ की मीनाक्षी ने कहा कि पेपर आसान था। मैथ्स वाला भाग थोड़ा मुश्किल लगा। 

FIITJEE नोएडा सेंटर के हेड रमेश बटलिश ने पेपर को लेकर कहा कि भाग- I- भौतिकी में कुल 30 * प्रश्न थे – भाग- I में 20 बहुविकल्पीय प्रश्न थे, जिनमें सिंगल करेक्ट आंसर थे। भाग- II में 10 न्यूमेरिक बेस्ड प्रश्न थे, जिनमें से केवल 5 को करना था। भाग- II- केमिस्ट्री में कुल 30 * प्रश्न थे – सेक्शन- I में 20 बहुविकल्पीय प्रश्न थे, जिनमें सिंगल करेक्ट आंसर थे। सेक्शन- II में 10 न्यूमेरिकल बेस्ड प्रश्न थे, जिनमें से केवल 5 को करना था। उन्होंने कहा कि मैथ्स का लेवल औसत था। अलजेब्रा व कैलकुलस समेत सभी चैप्टरों से प्रश्न थे। मेट्रिसेस, डिटर्मिनेंट्स, 3डी ज्योमेट्री, वेक्टर्स, प्रोग्रेशन्स, परमुटेशन एंड कॉम्बिनेशन, प्रोबेबिलिटी, बाइनॉमियल थ्योरम, कॉम्प्लेक्स नंबर्स, डिफरेंशिएशन, डेफिनिट इंटीग्रल्स, एरिया अंडर कर्व्स, पैराबोला और सर्कल से प्रश्न पूछे गए। न्यूमेरिकल सेक्शन में लंबी कैलकुलेशन थी। MCQ में कुछ प्रश्नों को ट्रिकी एंड लेंथी बताया गया।

फिजिक्स में आसान सवाल थे। लॉ ऑफ मोशन, रोटेशनल मोशन, वर्क, पावर एंड एनर्जी, सिंपल हार्मोनिक मोशन, एरर एनालिसिस, कैपेसिटेंस, मैग्नेटिज्म, सेमी-कंडक्टर्स, करंट इलेक्ट्रिसिटी, कम्युनिकेशन सिस्टम्स, मॉडर्न फिजिक्स, सेंटर ऑफ मास, इलेक्ट्रोस्टैटिक्स से सवाल पूछे गए थे। न्यूमेरिकल बेस्ड प्रश्न आसान थे। छात्रों को यह सेक्शन बैलेंस और आसान लगा। 

केमिस्ट्री को भी स्टूडेंट्स ने औसत बताया। ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री के सवाल सीधे एनसीईआरटी बुक्स से थे। फिजिकल केमिस्ट्री को कम वेटेज दिया गया वह भी न्यूमेरिकल सेक्शन में।

गणित औसत, केमिस्ट्री आसान से औसत और फिजिक्स आसान था। कुल मिलाकर यह पेपर छात्रों के हिसाब से मध्यम स्तर का था।

[ad_2]

Source link