Thursday, September 19, 2024
Google search engine
HomeSportsजोस बटलर ने ध्वस्त किया रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, T20 क्रिकेट...

जोस बटलर ने ध्वस्त किया रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, T20 क्रिकेट के इतिहास में बनाया ये कीर्तिमान


Image Source : GETTY
Jos Buttler And Rohit Sharma

Jos Buttler: इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। टी20 क्रिकेट में वह आतिशी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। टी20 ब्लास्ट में उन्होंने लंकाशायर की तरफ से खेलते हुए 83 रनों की तूफानी पारी खेलकर 2 दिग्गजों का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने रोहित शर्मा का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आइए जानते हैं, इसके बारे में। 

बटलर ने किया कमाल 

जोस बटलर ने लंकाशायर की तरफ से खेलते हुए डर्बीशायर के खिलाफ 39 गेंदों में 83 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 6 लंबे छक्के शामिल थे। इसी के साथ वह टी20 क्रिकेट में उन्होंने 10 हजार रन पूरे करने में सफल रहे हैं। उन्होंने ब्रेंडन मैकुलम को पीछे कर दिया है। मैकुलम ने 9922 रन बनाए हैं। 

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी: 

1. क्रिस गेल- 14562 रन 


2. शोएब मलिक-12528 रन 

3. कीरोन पोलार्ड- 12175 रन 

4. विराट कोहली-11965 रन 

5. डेविड वॉर्नर- 11695 रन 

6. आरोन फिंच- 11392 रन

7. एलेक्स हेल्स-11214 रन 

8. रोहित शर्मा- 11035 रन 

9. जोस बटलर- 10080 रन

रोहित शर्मा को छोड़ दिया पीछे 

बेहतरीन पारी खेलते ही जोस बटलर इंग्लैंड के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। बटलर ने 10 हजार पूरे के लिए 350 पारियां खेली हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड एलेक्स हेल्स के नाम था। उन्होंने 352 पारियां खेली थीं। रोहित शर्मा ने 10 हजार रन पूरे के लिए 362 पारियां और शोएब मलिक ने 368 पारियां खेली हैं। वहीं, विराट कोहली ने 10 हजार रन पूरे करने के लिए 285 रन पारियां खेली थीं। 

जोस बटलर ने टी20 क्रिकेट के 372 मैचों में 10080 रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक शामिल हैं।  इसके अलावा उन्होंने 72 अर्धशतक भी लगाए हैं। 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments