[ad_1]
अंबाला: जब भी किसी की खूबसूरती की बात होती है, तो बाल उसमें सबसे अहम रोल निभाते हैं. चेहरे की बनावट चाहे जैसी हो, लेकिन घने, मजबूत और चमकदार बाल इंसान की पर्सनैलिटी में चार चांद लगा देते हैं. यही वजह है कि आजकल हर कोई अपने बालों को लेकर काफी सजग रहने लगा है. लेकिन बदलती दिनचर्या, खानपान की आदतें और प्रदूषण के चलते बालों की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. झड़ते बाल, डैंड्रफ, बालों में फंगल इन्फेक्शन जैसी दिक्कतें आम होती जा रही हैं.
बालों की जड़ें कमजोर होने की असली वजह
डॉ. जतिंद्र वर्मा का कहना है कि पहले लोग देसी घी और तिल के तेल का सेवन करते थे, जिससे शरीर में चिकनाहट बनी रहती थी और बालों की जड़ें भी मजबूत रहती थीं. लेकिन अब अधिकतर लोग रिफाइंड तेल का उपयोग करने लगे हैं, जिससे शरीर को जरूरी पोषण नहीं मिल पा रहा. यही वजह है कि कम उम्र में ही बाल झड़ने, पतले होने और रूखे-सूखे होने लगते हैं.
उन्होंने यह भी बताया कि पहले बच्चे के जन्म से ही घी और तेल से नियमित मालिश की जाती थी, जिससे न सिर्फ बाल मजबूत रहते थे बल्कि हड्डियों को भी ताकत मिलती थी. लेकिन आजकल पैरेंट्स यह जरूरी प्रक्रिया छोड़ चुके हैं, जिसका सीधा असर बच्चों के बालों और शरीर की ग्रोथ पर पड़ रहा है.
नाक में घी या बादाम रोगन डालना क्यों है फायदेमंद?
डॉ. वर्मा के अनुसार, आयुर्वेद में नाक के जरिए देसी घी या बादाम रोगन डालना बेहद लाभकारी माना गया है. ऐसा करने से बाल, कान और नाक से जुड़ी समस्याएं नहीं होतीं. शरीर में प्राकृतिक चिकनाहट बनी रहती है, जिससे फंगल इन्फेक्शन और बाल झड़ने जैसी समस्याएं दूर रहती हैं. यह आदत शरीर के ऊपरी हिस्से की त्वचा और बालों की सेहत को लंबे समय तक बेहतर बनाए रखती है.
खानपान पर भी रखें खास ध्यान
डॉ. वर्मा कहते हैं कि बालों की सेहत के लिए यह जरूरी है कि पेट को जरूरत से ज्यादा न भरा जाए और खाने के तुरंत बाद पानी न पिया जाए. पानी का अत्यधिक सेवन भी शरीर की पाचन क्रिया को बिगाड़ता है, जिसका सीधा असर बालों की क्वालिटी पर पड़ता है.
सुबह-शाम नाक में डालें देसी घी
उन्होंने सलाह दी कि रोज सुबह और शाम नाक में दो बूंद देसी घी या बादाम का तेल जरूर डालना चाहिए. यह आदत शरीर में जरूरी चिकनाई बनाए रखती है और बालों से जुड़ी अधिकतर समस्याओं को जड़ से खत्म कर सकती है.
[ad_2]
Source link