[ad_1]
हाइलाइट्स
झूमर को साफ करने से पहले इसकी सारी लाइट्स बंद कर दें.
झूमर पर लगी धूल-मिट्टी निकालने के लिए सूती कपड़े का इस्तेमाल करें.
Jhoomar Cleaning Tips: घर को सजाने के लिए लोग अक्सर झूमर का इस्तेमाल करते हैं. वहीं झूमर का लुक घर की सुंदरता में चार-चांद लगाने का काम करता है. हालांकि, कई बार झूमर गंदा भी हो जाता है. ऐसे में झूमर (Chandelier cleaning) साफ करना कई लोगों को झंझट भरा काम लगने लगता है, लेकिन अगर आप चाहें तो कुछ खास तरीकों से झूमर की सफाई करके इसे मिनटों में क्लीन कर सकते हैं.
झूमर को घर का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन माना जाता है. ऐसे में झूमर को साफ और चमकदार रखना बेहद जरूरी होता है, इसलिए हम आपसे शेयर करने जा रहे हैं झूमर के कुछ स्मार्ट क्लीनिंग टिप्स, जिसे फॉलो करके आप बिना किसी परेशानी के इसे बिल्कुल नया लुक दे सकते हैं.
झूमर को ऑफ करें
झूमर को साफ करने से पहले इसकी सारी लाइट्स को ऑफ कर दें. साथ ही इसका प्लग भी स्विच बोर्ड से निकाल दें. इससे झूमर ठंडा हो जाएगा और साफ करते समय आपको परेशानी नहीं होगी.
ये भी पढ़ें: चश्मे पर पड़ गए हैं स्क्रैच, 4 तरीकों से करें रिमूव, चुटकियों में गायब हो जाएंगे निशान
सीढ़ी का इस्तेमाल करें
झूमर को साफ करने के लिए आप चार पैरों वाली किसी ऊंची सीढ़ी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसकी मदद से आप झूमर तक आसानी से पहुंच जाएंगे. वहीं, सीढ़ी पकड़ने के लिए आप किसी से हेल्प मांग सकते हैं, जिससे आप झूमर के सभी हिस्सों को आसानी से साफ कर सकेंगे.
ये भी पढ़ें: गैस स्टोव का लाइटर हो गया है गंदा? 6 आसान तरीकों की लें मदद, मिनटों में हो जाएगा अंदर-बाहर से क्लीन
सूती कपड़े से करें साफ
झूमर को साफ करने के लिए आप सूती कपड़े और क्लीनर का इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसे में सूती कपड़े पर क्लीनर लगाकर झूमर की सफाई करें. इससे झूमर पर लगी धूल-मिट्टी आसानी से रिमूव हो जाएगी.
फेस मास्क पहनें
झूमर को क्लीन करने से पहले चेहरे पर मास्क लगाना ना भूलें. इससे आपको सांस लेने में तकलीफ नहीं होगी और आपका चेहरा भी धूल-मिट्टी से सुरक्षित रहेगा. आप चाहें तो किसी सूती दुपट्टे से अपने बालों और पूरे फेस को भी कवर कर सकते हैं.
ध्यान रखें ये बातें
झूमर साफ करते समय कुछ लोग इसे घुमाने या मोड़ने लगते हैं. जिससे झूमर टूटने का डर रहता है. इसलिए झूमर को क्लीन करने के दौरान इसे घुमाने से बचें. इसकी जगह आप सीढ़ी को मूव करते रहें. साथ ही झूमर पर ज्यादा भार ना डालें. इसके अलावा कपड़े का इस्तेमाल करते समय झूमर को आराम-आराम से पोंछे. क्योंकि झटने से झाड़ने पर झूमर की लड़ियां या शोपीस टूटकर नीचे गिर सकता है. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
.
Tags: Lifestyle, Tips and Tricks
FIRST PUBLISHED : July 26, 2023, 07:56 IST
[ad_2]
Source link