Home Life Style टमाटर के सूप में डाले यह 1 चीज़, तेजी से बढ़ेगा खून, खुलकर लगेगी भूख

टमाटर के सूप में डाले यह 1 चीज़, तेजी से बढ़ेगा खून, खुलकर लगेगी भूख

0
टमाटर के सूप में डाले यह 1 चीज़, तेजी से बढ़ेगा खून, खुलकर लगेगी भूख

[ad_1]

हाइलाइट्स

टमाटर का सूप टेस्टी होने के साथ काफी हेल्दी भी होता है.
लंच या डिनर के पहले टमाटर सूप पीने से भूख बढ़ती है.

टमाटर सूप रेसिपी (Tomato Soup Recipe): किसी पार्टी या फंक्शन में खाने से पहले टमाटर का सूप अक्सर सर्व किया जाता है. बहुत लोग घर पर भी रूटीन में टमाटर से बना सूप पीना पसंद करते हैं. लंच या डिनर से कुछ देर पहले टमाटर सूप पीने से खुलकर भूख लगने लगती है. टमाटर का सूप सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी होता है और इसका सेवन शरीर को कई फायदे देता है. आप अगर टमाटर के सूप को और भी पौष्टिक बनाना चाहते हैं तो इसमें चुकंदर के टुकड़े का उपयोग कर सकते हैं. इसे डालने से न सिर्फ सूप के कलर में इजाफा होता है, बल्कि इससे शरीर का खून भी बढ़ता है.

टमाटर का सूप बनाना काफी आसान है और उसे तैयार करने में बहुत ज्यादा वक्त नहीं लगता है. आप अगर होटल या रेस्टोरेंट जैसा टमाटर का सूप घर पर तैयार करना चाहते हैं तो हमारी बताई विधि की मदद से इसे बेहद आसानी से बनाया जा सकता है. आइए जानते हैं टमाटर का सूप बनाने की विधि.

इसे भी पढ़ें: प्याज की ऐसी कचौड़ी नहीं खायी होगी, मसाला बनाने के लिए अपनाएं ये विधि, गज़ब का ज़ायका नहीं भूलेंगे

टमाटर का सूप बनाने के लिए सामग्री
टमाटर (बड़े साइज के) – 4-5
चुकंदर कटा – 2 टेबलस्पून
मैदा/कॉर्न फ्लोर – 1 टी स्पून
काली मिर्च साबुत – 7-8
लहसुन कलियां कटी – 2-3
तेजपत्ता – 1
मक्खन – 1/2 टेबलस्पून
चीनी – 1 टी स्पन
नमक – स्वादानुसार

टमाटर का सूप बनाने की विधि
टमाटर का टेस्टी और हेल्दी सूप बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर को धोएं और उन्हें साफ कपड़े से पोछ लें. इसके बाद टमटार के बड़े टुकड़े काट लें. अब चुकंदर का बड़ा टुकड़ा लें और उसके छोटे-छोटे पीस कर लें. अब एक प्रेशर कुकर लें और उसमें कटे हुए टमाटर और चुकंदर के टुकड़े डाल दें. कुकर में एक से डेढ़ कप पानी डालें और लहसुन, काली मिर्च और तेजपत्ता भी डाल दें.
इसके बाद मीडियम आंच पर सभी सामग्रियों को पकने दें और कुकर को लगा दें. सभी चीजों को 8 से 10 मिनट तक पकाएं, इतने वक्त में टमाटर अच्छी तरह से नरम हो जाएंगे. जब टमाटर नरम हो जाएं और सारी सामग्री पक जाए तो गैस बंद कर दें. अब कुकर को कुछ देर ठंडा होने दें और उसके बाद खोलें. फिर कुकर में से तेजपत्ता निकाल दें और बची हुई सामग्री को ब्लेंडर में डालकर ठीक ढंग से ब्लेंड करें और प्यूरी तैयार कर लें.

अब एक गहरे तले वाला बर्तन लें और उसके ऊपर छन्नी रखें. छ्न्नी में धीरे-धीरे करते हुए तैयार प्यूरी डालें और छान लें. ध्यान रखें कि छन्नी के छेद ज्यादा बारीक न हों, क्योंकि सूप में टमाटर का पल्प भी होना चाहिए. इसके बाद एक छोटे पैन में मक्खन डालकर गर्म करें. मक्खन पिघलने के बाद उसमें एक चम्मच कॉर्न फ्लोर डाल दें. इसे एक मिनट तक चलाते हुए पकाएं.

इसे भी पढ़ें: नॉनवेज में डालने के लिए ऐसे तैयार करें मीट मसाला, इन चीजों से एकदम बदल जाएगा ज़ायका, सीखें बनाने का तरीका

अब कॉर्न फ्लोर को धीरे-धीरे टमाटर प्यूरी में डालें और चम्मच से चलाते जाएं. इस बात का ध्यान रखें कि कॉर्न फ्लोर डालते हुए सूप में गांठ न पड़े. इसके बाद सूप में आधा कप पानी और डालें और 1 टी स्पून सूप और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें. इसके बाद सूप को हाई फ्लेम पर उबलने के लिए रख दें. सूप को 5 मिनट तक उबालें और फिर गैस बंद कर दें. स्वाद और पोषण से भरपूर टमाटर का सूप बनकर तैयार है. इसे गर्मागर्म ही सर्व करें.

Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle

[ad_2]

Source link