Home Life Style टमाटर ही नहीं खाने की इन 5 चीजों को भी भूलकर फ्रिज में न रखें, होगा ये नुकसान

टमाटर ही नहीं खाने की इन 5 चीजों को भी भूलकर फ्रिज में न रखें, होगा ये नुकसान

0
टमाटर ही नहीं खाने की इन 5 चीजों को भी भूलकर फ्रिज में न रखें, होगा ये नुकसान

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Foods That Should Not Be Refrigerated: अक्सर लोग फल और सब्जियों को लंबे समय तक ताजा बनाएं रखने के लिए उन्हें फ्रिज में रख देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं खाने पीने की कई चीजें ऐसी होती है जिन्हें फ्रिज में रखने से न सिर्फ उनके स्वाद में फर्क आ जाता है बल्कि वह सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि वो कौन सी हैं चीजें हैं जिन्हें फ्रिज में रखने से परहेज करना चाहिए। 

टमाटर-

महिलाएं अक्सर बाजार से टमाटर खरीदकर उन्हें फ्रेश बनाए रखने के लिए फ्रिज में रख देती हैं। लेकिन टमाटर को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। फ्रिज की ठंडी हवा से टमाटर के अंदर की झिल्ली टूट जाती है, जिससे वह मुलायम होकर जल्दी गलने लगता है और इसका टेस्ट भी खराब हो सकता है। टमाटर को हमेशा फ्रिज के बाहर ही स्टोर करके रखें।

शहद-

शहद को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। शहद को एक जार में बंद करके रखने पर यह कई सालों तक चल जाता है। लेकिन अगर आप इसे फ्रिज में रखते हैं तो यह कठोर हो सकता है और इसे जार से निकालने में परेशानी हो सकती है।

आलू-

आलू को फ्रिज में न रखने के कई कारण हो सकते हैं जैसे आलू को फ्रिज में रखने से इसका स्टार्च शुगर में बदलने लगता है। इससे आलू के स्वाद पर असर हो सकता है। आलू को पेपर बैग में घर के ठंडे और अंधेरे स्थान में रखना चाहिए।

अचार-

अचार में विनेगर होता है, इसको फ्रिज में रखने से ये खुद तो खराब हो ही सकता है बल्कि दूसरी चीजों को भी खराब कर सकता है।

तेल-

नारियल और ऑलिव ऑयल जैसे कुछ तेल भी फ्रिज में नहीं रखने चाहिए। फ्रिज में रखने पर यह मक्खन की तरह गाढ़े होकर जमने लगते हैं। फ्रिज से निकालने के बाद इन्हें सामान्य तापमान पर आने में काफी समय लग सकता है। 

एवोकाडो-

एवोकाडो को फ्रिज में रखने से इनके पकने की रफ्तार धीमी हो जाती है। मतलब यह कि ये लंबे समय तक कच्चे ही रह जाते हैं। वहीं अगर आप इन्हें इनके वास्तविक स्वाद में खाना चाहते हैं तो बाहर ही रखें और नैचुरली पकने दें।

[ad_2]

Source link