[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
Tan Removal Face Pack: धूप में निकलते ही सभी को टैनिंग की टेंशन होने लगती है। सनस्क्रीन चाहें कितनी भी लगी हो लेकिन फिर भी धूप की हानिकारक किरणों से बचना काफी मुश्किल होता है। धूप की ये किरणें स्किन को काफी हद तक नुकसान पहुंचाती हैं। ये चेहरे का ग्लो तो खत्म करती ही हैं, साथ ही स्किन भी काली पड़ने लगती है। ये टैनिंग स्किन की रंगत को पूरी तरह से खराब कर देती है। इससे बचने के लिए महिलाएं तमाम तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि नैचुरल चीजें भी फायदेमंद साबित हो सकती है। यहां हम बता रह हैं टैनिंग से बचने के लिए मुल्तानी मिट्टी और पुदीना फेस पैक बनाने का तरीका।
पैरों से टैनिंग हटाने के लिए नहीं खर्च करना चाहतीं पार्लर में पैसे, घर पर करें पेडीक्योर
फेस पैक बनाने के लिए क्या चाहिए…
पुदीना
दही
बर्फ
मुल्तानी मिट्टी
कैसे बनाएं फेस पैक
इस पैक को बनाने के लिए पुदीने की पत्तियों को अच्छे से धोएं और फिर बर्फ, पुदीना और दही को अच्छे से ब्लेंड करें। फिर ब्लेंड किए हुए लिक्विड में मुल्तानी मिट्टी के पाउडर को मिलाएं। एक स्मूद और गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।
कैसे लगाएं ये फेस पैक
इस पैक को लगाने के लिए स्किन को अच्छे से साफ करें। फिर सूखी त्वचा पर इस पैक की एक मोटी परत लगाएं। इसे आधा सूखने तक लगा रहने दें। कम से कम 15 मिनट के बाद इसे धो लें। अब नम स्किन पर तुरंत मॉइस्चराइजर लगाएं। इस पैक को हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें: गोरी रंगत पाने के लिए यूज करें रात के बचे हुए चावल, मिनटों में टैनिंग होगी गायब
[ad_2]
Source link