[ad_1]
Last Updated:
America-Pakistan News: अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रमुख जनरल माइकल कुरिल्ला ने पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ साझेदार बताया, जबकि 2024 में पाकिस्तानी नागरिक ने अमेरिका में आतंकी हमले की साजिश रची थी. अमेरिका का य…और पढ़ें
अमेरिकी जनरल ने पाकिस्तानी जनरल मुरीर की खूब तारीफ की है.
हाइलाइट्स
- अमेरिका ने पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ साझेदार बताया.
- जनरल कुरिल्ला ने असीम मुनीर की तारीफ की.
- भारत ने अमेरिका के इस दोहरे रवैये पर नाराजगी जताई.
America-Pakistan News: अमेरिका और पाकिस्तान के रिश्ते हमेशा से सास-बहू की तरह रहे हैं. एक क्षण अमेरिका पाकिस्तान को फटकार लगाता है तो दूसरे पल वह उसे पुचकारने लगता है. कुछ ऐसा ही मामला एक बार फिर देखने को मिल रहा है. दरअसल, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के प्रमुख जनरल माइकल कुरिल्ला ने हाल ही में एक चौंकाने वाला बयान दिया. इसमें उन्होंने पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ अभूतपूर्व साझेदार बताया. यह बयान तब आया जब उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि 2024 में एक पाकिस्तानी नागरिक ने अमेरिका में आतंकी हमलों की साजिश रची थी. अमेरिकी प्रशासन का यह दोहरा रवैया समझ से परे है.
कुरिल्ला ने पाकिस्तान की तारीफ की
अमेरिका का दोहरा मापदंड
कुरिल्ला ने यह भी स्वीकार किया कि 2024 में एक पाकिस्तानी नागरिक ने न्यूयॉर्क में एक यहूदी केंद्र पर हमले की साजिश रची थी, जो हमास के 7 अक्टूबर 2023 के हमले की पहली बरसी पर हमला करने की योजना बना रहा था. इस आतंकी को भी पाकिस्तान ने अमेरिका को सौंप दिया. लेकिन भारत के मामले में पाकिस्तान का रवैया बिल्कुल उलट रहा है. भारत ने बार-बार दाउद इब्राहिम, हाफिज सईद और मसूद अजहर जैसे आतंकियों को सौंपने की मांग की है, जिन्होंने भारत में कई बड़े हमलों को अंजाम दिया, लेकिन पाकिस्तान ने इन मांगों को लगातार नजरअंदाज किया है.
असीम मुनीर की तारीफ
कुरिल्ला ने जनरल असीम मुनीर की तारीफ की. लेकिन, भारत के लिए मुनीर ही सबसे बड़ा विलेन है. 2019 में पुलवामा हमले के समय वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के प्रमुख थे, जिसमें 40 भारतीय सुरक्षाकर्मी मारे गए थे. इसी अप्रैल में मुनीर ने एक भड़काऊ बयान दिया जिसके बाद पहलगाम में हमला हुआ. मुनीर की इस तरह की बयानबाजी आतंकी संगठनों के लिए सिग्नल था.
न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स…और पढ़ें
न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स… और पढ़ें
[ad_2]
Source link