
[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
लैपटॉप में सेव कोई मूवी, फाइल या फिर फोटोज बड़ी टीवी स्क्रीन पर देखना चाहते हैं तो आसानी से लैपटॉप को TV से कनेक्ट किया जा सकता है। ऐसा आप किसी प्रोफेशनल मीटिंग से लेकर पर्सनल जरूरत तक के लिए कर सकते हैं। मजे की बात यह है कि इसके लिए आपको किसी केबल या अतिरिक्त हार्डवेयर की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
लैपटॉप में यूजर्स को स्क्रीन-कास्टिंग का आसान विकल्प मिलता है। इस फीचर की मदद से उपलब्ध स्क्रीन पर लैपटॉप की स्क्रीन पर दिख रहा कंटेंट दिखाया जा सकता है। कई यूजर्स को इस फीचर को इस्तेमाल करने का तरीका नहीं पता और वे लैपटॉप स्क्रीन पर ही मजबूरी में काम निपटाते हैं।
गजब डील! 13,000 रुपये से कम में बेस्ट स्मार्ट टीवी, फ्रेमलेस डिजाइन और मस्त साउंड
फॉलो करने होंगे ये आसान स्टेप्स
1. अपने लैपटॉप और Smart TV को ऑन कर लें।
2. इसके बाद तय करें कि आपका लैपटॉप और Smart TV दोनों एक ही WiFi नेटवर्क से कनेक्ट हैं।
3. लैपटॉप के क्विक टॉगल में जाकर Project ऑप्शन पर क्लिक करें। आप यह विकल्प सेटिंग्स में सर्च भी कर सकते हैं।
4. Cast या Project ऑप्शन में Smart TV का नाम डिस्प्ले हो रहा है तो इसपर क्लिक कर दें और लैपटॉप स्क्रीन टीवी पर दिखने लगेगी।
5. अगर लिस्ट में Smart TV नहीं दिख रहा तो More Display Settings में जाएं।
6. अब Multiple Display ऑप्शन पर क्लिक करें।
7. यहां से Connect to a wireless display पर क्लिक करने के बाद Connect पर क्लिक कर दें।
8. यहां Smart TV का नाम दिखने लगेगा, जिसपर क्लिक करते ही आपकी लैपटॉप स्क्रीन टीवी पर नजर आने लगेगी।
HP लाया AI वाले दो प्रीमियम लैपटॉप, जब चाहो टैबलेट बना लो; इतनी है कीमत
सभी नए स्मार्ट टीवी मॉडल्स में स्क्रीन-कास्टिंग का विकल्प मिलता है और आप मोबाइल डिवाइसेज की स्क्रीन भी लैपटॉप पर देख सकते हैं। हालांकि, कुछ टीवी मॉडल्स में इसका तरीका अलग हो सकता है।
[ad_2]
Source link