Home Life Style ठंड में सर्दी- खांसी के साथ बलगम से भी छुटकारा दिला सकती है लौंग की चाय,ये हैं बनाने का सही तरीका

ठंड में सर्दी- खांसी के साथ बलगम से भी छुटकारा दिला सकती है लौंग की चाय,ये हैं बनाने का सही तरीका

0
ठंड में सर्दी- खांसी के साथ बलगम से भी छुटकारा दिला सकती है लौंग की चाय,ये हैं बनाने का सही तरीका

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Health Benefits Of Cloves Tea For Cold Cough: सर्दियों के मौसम में अकसर लोगों को सर्दी-खांसी, गले में खराश और छाती में बलगम जमने की शिकायतें होने लगती हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए लोग कई तरह के घरेलू नुस्खे आजमाने से भी पीछे नहीं रहते हैं। लेकिन समस्या जस की तस बनी रहती है। अगर आप भी ठंड बढ़ने से सर्दी-खांसी से परेशान रहते हैं तो लौंग की चाय को अपने रूटिन का हिस्सा बना लीजिए। जीं हां, लौंग का इस्तेमाल सिर्फ भोजन का स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि सेहत से जुड़ी कई तरह की समस्याओं को दूर करने के लिए भी किया जाता है। लौंग में मौंजूद एंटीऑक्सीडेंट,दर्द निवारक, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल जैसे कई औषधीय गुण व्यक्ति को ठंड से बचाकर सेहत से जुड़े कई फायदे पहुंचाते हैं। अगर आप भी बढ़ती ठंड की वजह से कफ वाली खांसी या छाती में बलगम जमने से परेशान हैं तो इस तरह बनाकर पिएं लौंग का चाय।

लौंग की चाय बनाने का तरीका-

लौंग की चाय बनाने के लिए सबसे पहले गर्म पानी में लौंग उबालकर पानी को छान लें। अब इस लौंग वाले पानी में शहद मिलाकर पिएं। आप सर्दी-जुकाम में राहत महसूस करेंगे।

खांसी से राहत पाने के लिए इस तरह करें लौंग का सेवन-

चाय- अगर आप लौंग,अदरक और तुलसी से बनी चाय का सेवन करते हैं,तो भी खांसी में राहत मिल सकती है। 

काढ़ा- खांसी से छुटकारा पाने के लिए लौंग,काली मिर्च,अदरक,तुलसी,दालचीनी,मुलेठी जैसे मसालों को पानी में एक साथ डालकर उबालने के बाद छान लें। इसके बाद इस पानी में शहद मिलाकर पीने से राहत मिलेगी। 

गर्म पानी- गर्म पानी में 5-6 लौंग उबालने के बाद इस पानी को छानकर रख लें। इसके बाद पूरा दिन इस पानी को पिएं।

शहद- इस उपाय को करने के लिए 5-6 लौंग भूनकर,इनका सेवन शहद के साथ करें। इस उपाय को दिन में 2-3 बार करें।

सेंधा नमक- 2-3 लौंग के साथ सेंधा नमक दिन में 2 बार खाने से गले की खराश जल्द दूर होती है।  

[ad_2]

Source link