Home Tech & Gadget डब्बा टीवी को कहे बाय: 15000 से कम में खरीदें ये जानदार Smart TV; सैमसंग, वनप्लस और रेडमी के टीवी लिस्ट में

डब्बा टीवी को कहे बाय: 15000 से कम में खरीदें ये जानदार Smart TV; सैमसंग, वनप्लस और रेडमी के टीवी लिस्ट में

0
डब्बा टीवी को कहे बाय: 15000 से कम में खरीदें ये जानदार Smart TV; सैमसंग, वनप्लस और रेडमी के टीवी लिस्ट में

[ad_1]

Smart TV Under Rs 15000: अगर आप अपने घर के लिए एक टीवी लेना चाहते हैं और आपका बजट कम है तो टेंशन की जरूरत नहीं है। क्योंकि यहां हम आपको 15,000 रुपये से कम में आने वाले स्मार्ट टीवी के बारे में बता रहे हैं। ये किफायती स्मार्ट टीवी 32 इंच के साइज़ में आते हैं। ये टीवी दमदार साउंड, पॉपुलर OTT, एंड्रायड OS जैसे बढ़िया फीचर्स के साथ आते हैं। इस खबर में तो हम आपको बता रहे हैं 32 इंच के कुछ स्मार्ट टीवी के बारे में जिनकी कीमत 15,000 रुपये से कम है। चलिए जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन से टीवी शामिल हैं:


15,000 रुपये से कम में खरीदें ये Smart TV

1. Redmi 80 cm (32 inches) F Series HD Smart LED Fire TV

रेडमी का यह टीवी कई OTT प्लेटफार्म के सपोर्ट जैसे की नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, यूट्यूब, डिज्नी-हॉटस्टार जैसे कई प्लेटफार्म के साथ आता है। टीवी में आपको 1366×768 की HD रेजोल्यूशन की स्क्रीन मिलेगी। टीवी में डॉल्बी ऑडियो के साथ 20W का पावरफुल साउंड मिलेगा। ये स्मार्ट टीवी Mi।कॉम पर 11,999 रुपये का मिल रहा है। इसके साथ ही आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड से इस पर 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा। 


2. Acer Advanced I Series 32 inch HD Ready LED Smart Google TV

32 इंच स्क्रीन वाले एसर एडवांस्ड I सीरीज 32 इंच एचडी रेडी एलईडी स्मार्ट गूगल टीवी को एसर की साइट से 11,999 रुपये में लिया जा सकता है। टीवी को 743 रुपये प्रति महीने की डेबिट कार्ड EMI पर लेने का मौका भी है। एसर के इस किफायती स्मार्ट टीवी में HDR 10, सुपर ब्राइटनेस सपोर्ट मिलता है। यह Google TV है ओर इसमें फ्रेमलेस डिजाइन दी गई है। इस टीवी में 30W के स्पीकर्स दिए गए हैं। एसर का यह स्मार्ट टीवी 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, 1।5 जीबी रैम, बिल्ट-इन क्रोमकास्ट जैसे फीचर्स के साथ आता है।

 

3. OnePlus Y1S 32 inch HD Ready LED Smart Android TV

वनप्लस 32 इंच एचडी रेडी एलईडी स्मार्ट टीवी को से 13,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। वनप्लस के इस टीवी में Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar और Youtube जैसे ऐप्स का एक्सेस मिलता है। यह स्मार्ट टीवी ऐंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। 32 इंच स्क्रीन वाले इस टीवी में एचडी रेडी (1366 x 768 पिक्सल) रेजॉलूशन मिलता है। टीवी 20W साउंड आउटपुट ऑफर करता है। वनप्लस के इस स्मार्ट टीवी में बेज़ल-लेस डिजाइन दी गई है। यह टीवी Google Assistant के साथ आता है। 

 

4. Samsung 32 इंच टीवी Wondertainment Series HD Ready LED Smart TV

सैमसंग की 32 इंच स्मार्ट टीवी को अमेजन पर 14,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस टीवी खरीद पर 1 साल की वारंटी और एक साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी दी जा रहीहै। सैमसंग ब्रांड का यह टीवी दमदार साउंड क्वालिटी के लिए 20 वॉट का पावरफुल स्पीकर दिया गया है, जो कि पूरे रूम को सिनेमेटिक धमक से भर देता है। इस टीवी को LED पैनल, मेगा कंट्रास्ट, पुर कलर, एचडी पिक्चर क्वालिटी और स्लिम व स्टाइलिश डिज़ाइन मिलता है। स्मार्ट टीवी में 1366×768 की HD रेजोल्यूशन है।

 

5. TCL 32 inches FHD Smart Android LED TV 

32 इंच की स्क्रीन साइज वाली इस टीवी में देखने के दमदार एक्सपीरिएंस के लिए 1920×1080 का रेजोल्यूशन है, तो कि स्टैंडर्ड HD TV की तुलना में 2 गुना ज्यादा स्पष्ट विजुअल क्वालिटी देता है। टीवी डॉल्बी ऑडियो के साथ 20W का पावरफुल साउंड के साथ आता है। ये टीवी 12,990 में टीसीएल की साइट पर बेचा जा रहा है।

 

[ad_2]

Source link