
[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
Mandukasana For Diabetes: योग का नियमित अभ्यास न सिर्फ व्यक्ति को शारीरिक, बल्कि मानसिक रूप से भी सेहतमंद बनाए रखने में मदद करता है। योग की मदद से व्यक्ति ब्लडप्रेशर से लेकर डायबिटीज जैसे रोगों को भी आसानी से कंट्रोल कर सकता है। अगर आप डायबिटीज जैसे मेटाबॉलिक डिसॉर्डर से परेशान हैं तो उसे कंट्रोल करने के लिए मंडूकासन की मदद ले सकते हैं। डायबिटीज की वजह से व्यक्ति का शरीर या तो पर्याप्त इंसुलिन का उत्पादन नहीं करता है या उसे इसका ठीक से उपयोग करने में दिक्कत होती है। नतीजतन शरीर में इंसुलिन की कमी से शुगर का स्तर बढ़ने लगता है जो किडनी, स्किन, हृदय, आंखों को प्रभावित करता है।
मंडूकासन को अंग्रेजी में फ्रॉग पोज भी कहा जाता है। इस आसान को करते समय साधक मेंढक जैसी मुद्रा में रहता है। मंडूकासन करने से व्यक्ति की न सिर्फ पेट की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं, बल्कि पाचन संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। वेट लॉस में भी यह आसान बेहद फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में मंडूकासन के फायदे लेने के लिए आइए जान लेते हैं क्या है इस आसन को करने का सही तरीका।
मंडूकासन करने का सही तरीका-
मंडूकासन करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर व्रजासन में बैठ जाएं। इसके बाद अपने दोनों हाथों की मुट्ठी बंद करके उन्हें पेट की नाभि के आसपास लगा लें। अब गहरी सांस लेते हुए शरीर को नीचे की ओर झुकाएं। इस पोजीशन में कुछ देर रूके। थोड़ी देर ऐसा करने के बाद सांस लेते हुए अपनी पहली अवस्था में वापस आ जाएं। इस प्रक्रिया को रोजाना 4-5 बार दोहराएं।
मंडूकासन करने के फायदे –
-मंडूकासन करने से पेट की मांसपेशियां टोन होने के साथ बैली फैट को कम करने में मदद मिलती है।
-मंडूकासन के नियमित अभ्यास से गैस, कब्ज और अपच जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
-मंडूकासन डायबिटीज रोगियों के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसका नियमित अभ्यास करने से शरीर में इंसुलिन उत्पादन ठीक ढंग से होता है और ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
-मंडूकासन करने से महिलाओं को पीरियड्स के दर्द और ऐंठन की समस्या में राहत मिल सकती है।
[ad_2]
Source link