Home Life Style डिनर में बच्चों के लिए बनाएं बैंगन मसाला की सब्जी, ये आसान रेसिपी करें ट्राई, मिनटों में चट कर जाएंगे प्लेट

डिनर में बच्चों के लिए बनाएं बैंगन मसाला की सब्जी, ये आसान रेसिपी करें ट्राई, मिनटों में चट कर जाएंगे प्लेट

0
डिनर में बच्चों के लिए बनाएं बैंगन मसाला की सब्जी, ये आसान रेसिपी करें ट्राई, मिनटों में चट कर जाएंगे प्लेट

[ad_1]

हाइलाइट्स

बैंगन मसाला की आसान रेसिपी फॉलो करके आप मिनटों में स्वादिष्ट सब्जी तैयार कर सकते हैं.
बैंगन मसाला की सब्जी बच्चों को बेहद पसंद आएगी.

Eggplant Masala Sabji Recipe: सब्जी का सेवन बच्चों के शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरी करने में मदद करता है. हालांकि, न्यूट्रिएंट्स रिच सब्जी का स्वाद बच्चों को कम ही पसंद आता है. ऐसे में बच्चे अक्सर सब्जी को देखकर नाक मुंह सिकोड़ने लगते हैं. हालांकि, अगर आप चाहें तो कुछ खास तरीके से बैंगन मसाला (Eggplant masala recipe) की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं, जिससे बच्चे मिनटों में पूरी प्लेट चट कर जाएंगे.

बैंगन की सब्जी का नाम आते ही बच्चे लंच या डिनर ना करने के बहाने ढूंढने में जुट जाते हैं. वहीं, जबरदस्ती करने पर भी बच्चे पूरे मन से खाना नहीं खाते हैं. ऐसे में हम आपसे शेयर करने जा रहे हैं बैंगन मसाला बनाने की आसान रेसिपी. ये इतनी स्वादिष्ट बनेगी कि बच्चे भी डिनर खुशी-खुशी कर लेंगे. तो आइए जानते हैं बैंगन मसाला बनाने की विधि.

बैंगन मसाला बनाने की सामग्री
बैंगन मसाला बनाने के लिए ½  किलो बैंगन, 250 ग्राम आलू, 2 चम्मच सरसों का तेल, ½ चम्मच हींग, 1 तेजपत्ता, 1 इंच दालचीनी का टुकड़ा, 1 चम्मच जीरा, 1 बड़ा साइज प्याज, 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च, ¼ चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1 चम्मच भुना जीरा पाउडर, ½ चम्मच गरम मसाला, 1 मीडियम साइज टमाटर, 1 हरी मिर्च, हरा धनिया और स्वादानुसार नमक ले लें.

ये भी पढ़ें: मेहमानों के लिए बनाना है लजीज़ ब्रेकफास्ट, फॉलो करें पोहा कचौरी की रेसिपी, मिनटों में वीडियो देखकर बनाएं ये डिश

बैंगन मसाला की रेसिपी
बैंगन मसाला बनाने के लिए सबसे पहले आलू और बैंगन को धोकर काट लें. अब इसे पानी में भिगोकर रख दें. इससे आलू और बैंगन का रंग नहीं बदलेगा. इसके बाद कुकर में सरसों का तेल गर्म करें. फिर इसमें हींग, तेजपत्ता, दालचीनी, जीरा और बारीक कटे हुए प्याज डालें. अब प्याज हल्की सॉफ्ट होने के बाद कुकर में आलू और बैंगन डालकर मिक्स कर दें.

ये भी पढ़ें: लंच-डिनर में बनाएं गुजराती स्टाइल की भाखरी, खाने वाले जमकर करेंगे तारीफ, सीख लें सिंपल रेसिपी

इसके बाद कुकर में टमाटर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला और नमक मिलाएं. अब 1-2 मिनट तक चलाने के बाद कुकर में ढक्कन लगा दें और 2-3 सीटी आने का इंतजार करें. जिससे आलू अच्छी तरह पक जाएगी. इसके बाद कुकर में हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर मिला दें. बस आपका गर्मा गर्म मसाला बैंगन तैयार है. अब इसे रोटी या चावल के साथ सर्व करें.

Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle

[ad_2]

Source link