Home National डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- किसानों को लूटने वाले उनकी आमदनी की बात न करें

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- किसानों को लूटने वाले उनकी आमदनी की बात न करें

0
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- किसानों को लूटने वाले उनकी आमदनी की बात न करें

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को अलीगढ़ में  कानून व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर बैठक की। इस दौरान वे पत्राकरों से भी मुखातिब हुए। डिप्टी सीएम ने प्रेस वार्ता के दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसानों को लूटने वाले लोग किसानों की आमदनी की बात न करें।

एक सवाल के जबाव में डिप्टी सीएम ने कहा कि यूपी इकलौता ऐसा राज्य है मंदिर हो या मस्जिद हो। जहां भी लाउडस्पीकर लगे हैं। उसे बहुत ही शांत तरीके से उतारने का काम किया गया है।यूपी का वातावरण एक अच्छा है। जो सबका साथ सबका विकास होने का संदेश देता है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि किसानों को लुटने  वाले किसानों की आमदनी की बात न करें। राज्य सरकार ने किसानों का सम्मान बढ़ाते हुए सम्मान निधि में बढ़ोत्तरी की है। उनके उपज की खरीद सुनिश्चित करते हुए और कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। जैसे उस उपज के लिए कई कंपनियां राज्य में लगने जा रही हैं। गरीब हमारी प्राथमिकता है। महिलाओं का सम्मान हमारी प्राथमिकता है। 

डिप्टी सीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव की तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं। उनकी घबराहट है। यूपी में धार्मिक स्थल का विकास करना है। ये सरकार की प्राथमिकता है। अखिलेश यादव जो भी बयान दें वह जगजाहिर है कि वह गुंडों, अपराधियों की राजनीति करते हैं। जातिवाद, परिवारवाद की बात करते हैं। इसी के कारण समाजवादी पार्टी अब समाप्तवादी पार्टी बन गई है।  

[ad_2]

Source link