Home Life Style डिलीवरी के बाद ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, भूखा नहीं रहेगा बच्‍चा

डिलीवरी के बाद ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, भूखा नहीं रहेगा बच्‍चा

0
डिलीवरी के बाद ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, भूखा नहीं रहेगा बच्‍चा

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Tips to increase breast milk: मां का दूध नवजात शिशु के लिए अमृत समान माना जाता है। बच्चे को मां का दूध पिलाने से ना सिर्फ बच्चे की पोषण संबंधी जरूरतें पूरी होती हैं बल्कि उसका अपनी मां के साथ रिश्ता भी मजबूत बनता है। मदर फीड बच्चे की सेहत और पोषण का खास ख्याल रखता है। मदर फीड देने से मां और बच्चे दोनों को फायदा मिलता है। मां का दूध बच्चे को पिलाने से सिर्फ बच्चे का ही इम्‍यून सिस्‍टम स्‍ट्रॉग नहीं बनता बल्कि प्रेंग्‍नेसी के दौरान महिला के बढ़े हुए वजन को कम करने में भी मदद मिलती है। हालांकि आजकल  तनाव,चिंता और बिगड़ी हुई जीवनशैली की वजह से कई महिलाओं को ब्रेस्ट मिल्क कम बनता है। अगर आपको भी लगता है कि डिलीवरी के बाद आपका दूध आपके बच्चे के लिए पूरा नहीं पड़ता तो ये आसान उपाय अपनाकर आप ब्रेस्ट मिल्क बढ़ा सकती हैं।  

ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के उपाय-

मेथी के बीज-


डिलीवरी के बाद ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के लिए आप मेथी के बीजों का सेवन कर सकते हैं। मेथी में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो बच्चे की दिमागी ग्रोथ के लिए अच्छा माना जाता है। ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के लिए आप मेथी का पानी या उसकी चाय बनाकर पी सकते हैं। 

सौंफ- 

अगर अब तक आप सौंफ को खाने का स्वाद बढ़ाने या फिर माउथ फ्रेशनर के रूप में इस्तेमाल करते रहे हैं, तो जान लें कि सौंफ गैस,अपच और कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने के साथ ब्रेस्ट मिल्क को बढ़ाने में भी मदद कर सकती है। इसके लिए एक रात पहले सौंफ को पानी में भिगोकर रख लें। सुबह सौंफ के इस पानी को पी लें। 

जीरा- 

जीरा पाचन संबंधी समस्याओं को ठीक करने के साथ ब्रेस्ट मिल्क को भी बढ़ाने में मदद करता है। जीरे के इस उपाय को करने के लिए एक रात पहले जीरा पानी में भिगोकर रख दें। सुबह जीरे वाले इस पानी को छानकर पी लें।  

पर्याप्त पानी पिएं-

कई बार शरीर में पानी की कमी होने पर भी दूध की आपूर्ति ठीक से नहीं हो पाती है। दूध पिलाने वाली मां को दिन में कम से कम तीन लीटर तक पानी पीना चाहिए। इसके साथ अपनी डाइट में फ्रूट जूस,कोकोनट वाटर, हर्बल टी को भी शामिल किया जाना चाहिए। 

हरी पत्तेदार सब्जियां-

नई मां को ब्रेस्ट फीड बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे मेथी,पालक,केल शामिल करना चाहिए। पोषण से भरपूर ये सब्जियां मिल्क प्रोडक्शन बढ़ाने में मदद कर सकती हैं।

[ad_2]

Source link