Friday, July 19, 2024
Google search engine
HomeTech & Gadgetडेढ़ लाख वाला iPhone 14 Pro Max मिल रहा 45 हजार में,...

डेढ़ लाख वाला iPhone 14 Pro Max मिल रहा 45 हजार में, Flipkart नहीं यहां पर मिलेगा डिस्काउंट


iPhone 14 Pro Max खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आपको ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है, लेकिन इतना डिस्काउंट हासिल करने के लिए आपको कुछ चीजों का खास ध्यान रखना होता है। आज हम उन्हीं चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप भी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो चलिये इसके बारे में जानकारी देते हैं-iPhone 14 Pro Max Apple का सबसे महंगा स्मार्टफोन है। फिलहाल इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में आपको कई शानदार फीचर्स मिलने वाले हैं। Flipkart से खरीदने पर आपको बैंक ऑफर्स भी मिल सकते हैं। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर भी मिल सकते हैं। इस फोन की MRP 1,39,900 रुपए है और इसे डिस्काउंट के बाद फ्लिपकार्ट से 1,27,999 रुपए में खरीद सकते हैं।

Facebook Market Place से आप इस फोन और भी ज्यादा डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। सूरज कुमार के नाम से एक यूजर ने यहां विज्ञापन पोस्ट किया है। यूजर का दावा है कि इस फोन को वह 45 हजार रुपए में बेच रहे हैं। यानी पहले ही बंपर छूट के साथ इसे बेचा जा रहा है। विज्ञापन में दर्ज जानकारी के मुताबिक, यूजर के पास अमेरिका के iPhone का स्टॉक पड़ा हुआ है। यही वजह है कि वो इसे काफी सस्ता बेच रहा है।

स्पेसिफिकेशन को लेकर तो आपको फोन से कोई शिकायत नहीं होने वाली है। इस फोन में 128GB Storage मिलती है। साथ ही 6.7 Inch Super Retina XDR Display दिया जाता है। ट्रिपल रियर कैमरा की वजह से आपको बेहतर फोटो और वीडियो भी मिलने वाली है। इस फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाता है। इसके अलावा 12MP का फ्रंट कैमरा भी दिया जाता है। इसमें A16 Bionic Chip भी मिलती है।

(Disclaimer: Facebook Market Place को लेकर हमारा कोई अनुभव नहीं है। यहां से प्रोडक्ट अपनी जिम्मेदारी पर खरीदें। इस साइट पर कोई भी विज्ञापन पोस्ट कर सकता है।)



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments