[ad_1]
How To Remove Fuzz From Woolen Clothes: सर्दियों के मौसम में हर कोई ऊनी कपड़ों का इस्तेमाल करता है. ऊनी कपड़े हमें ठंड से तो राहत देते हैं लेकिन, इन कपड़ों में अक्सर एक बहुत बड़ी समस्या हमारे सामने आती है. ये समस्या है कपड़ों में रोएं का निकलना. कपड़ा जब नया होता है तो बेहद सुंदर दिखता है लेकिन अगर इसमें रोएं निकल आएं तो यह बेहद भद्दा दिखने लगता है. वैसे तो रोएं की समस्या सभी तरह के कपड़ों में होती है लेकिन ऊनी कपड़ों में यह दिकक्त कुछ ज्यादा ही रहती है.
ऊनी कपड़ों के साथ अगर थोड़ी सी भी लापरवाही होती है तो इससे बहुत अधिक नुकसान हो सकता है. इसलिए इनकी सेफ्टी का विशेष ध्यान रखना पड़ता है. अगर आपके ऊनी कपड़ों में रोएं निकल आए हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिससे आप बड़ी आसानी से रोएं हटा सकते हैं और कपड़ें भी लंबे समय तक सुरक्षित रह सकेंगे….
- कपड़ें से रोएं हटाने के लिए आप रेजर को उपयोग में ला सकती हैं. आप एक रेजर लें और रोएं वाली जगह पर इसे रगड़ें इससे रोएं साफ हो जाएंगे. रेजर चलाते समय ध्यान रखें कि धागे वाली जगह पर इसका प्रयोग न करें.
- वैसे तो सुनने में यह बड़ा अजीब लगेगा लेकिन बर्तन को साफ करने वाला स्क्रॉच ब्राइट आपके कपड़ों से रोएं को हटा सकता है. रोएं वाली जगह पर हल्के हांथों से स्क्रॉच ब्राइट को रगड़ें. ध्यान रहें रोएं हटाते समय ज्यादा जोर नहीं लगाना है.
- सिर्फ रेजर और स्क्रॉच ब्राइट ही नहीं शेविंग वाला इलेक्ट्रिक ट्रिमर भी रोएं हटाने में कारगर है. रेजर की ही तरह ट्रिमर को भी रोएं वाली जगह पर चलाना है. इन सभी को इस्तेमाल करते समय बस इस बात का ध्यान रखना है कि हल्के हाथों से इसका उपयोग करें. धागा नहीं फंसना चाहिए नहीं तो कपड़ा खराब हो सकता है.
करी पत्ता सिर्फ खाने का ही स्वाद नहीं बढ़ाता, ब्लड शुगर-हेयर फॉल जैसी दिक्कतें भी इससे होती हैं दूर
- ऊलेन या फिर दूसरे कपड़ों से रोएं हटाने के लिए आप सेलो टेप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको जहां पर रोएं हैं वहां पर सेलो टेप को लगाना है और फिर इसे हल्के हाथों से निकाल लेना है.
- अगर कपड़ों में बहुत ज्यादा रोएं हैं तो आप उस कंघी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे अपने बालों को सुधारते हैं. कंघी से रोएं निकालते समय बस इस बात का ध्यान रखें कि कंघी महीन होनी चाहिए ताकि उसमें रोएं अच्छे से फंस जाएं और इसे चलान में सावधानी बरतें, क्योंकि धागे में कंघी फंसी तो आपका कपड़ा खराब हो सकता है.
- इसके अतिरिक्त बाजार में मिलने वाला लिंट रिमूवर का भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं. रोएं वाली जगह पर लिंट रिमूवर को रखें और हल्का सा प्रेस करें ताकि रिमूवर में रोएं अच्छे से लग जाएं और फिर इसे खींच लें.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Lifestyle, Tips and Tricks
FIRST PUBLISHED : January 23, 2023, 17:13 IST
[ad_2]
Source link