Monday, March 10, 2025
Google search engine
HomeNationalतमिल एक्ट्रेस संग वायरल हुआ था आपत्तिजनक वीडियो, आश्रम से मिले थे...

तमिल एक्ट्रेस संग वायरल हुआ था आपत्तिजनक वीडियो, आश्रम से मिले थे कंडोम; कौन है ‘कैलासा’ बनाने वाला नित्यानंद


ऐप पर पढ़ें

Nithyananda Kailasa: स्वयंभू संत स्वामी नित्यानंद पिछले कई दिनों से सुर्खियों में है। रेप, किडनैपिंग जैसे गंभीर आरोप के बाद देश छोड़कर तथाकथित नया देश ‘यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ कैलासा’ बनाने वाला नित्यानंद हमेशा से ही विवादित रहा है। कभी वह तमिल एक्ट्रेस के साथ आपत्तिजनक वीडियो में दिखाई दिया तो कभी उस पर रेप के आरोप लगे। हाल ही में उसके तथाकथित देश कैलासा के प्रतिनिधियों ने संयुक्त राष्ट्र की एक बैठक में हिस्सा लिया, जिसके बाद तहलका मच गया। बच्चों की किडनैंपिंग और रेप करने के आरोपों से घिरा नित्यानंद भारत से भागने के बाद साल 2020 में तब सामने आया था, जब उसने अपना देश बनाने की घोषणा की थी। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र की बैठक में शामिल होने के बाद भी कैलासा को अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा एक आधिकारिक देश के रूप में अब तक मान्यता नहीं मिल सकी है, लेकिन नित्यानंद चर्चाओं में जरूर आ गया है। आइए जानते हैं कौन है नित्यानंद…

तमिल एक्ट्रेस के साथ सामने आया था सेक्स वीडियो 

मार्च, 2010 का वह समय था, तब एक सेक्स वीडियो ने देश में तहलका मचा दिया। दरअसल, स्वयंभू धर्मगुरु नित्यानंद तमिल एक्ट्रेस रंजीता के साथ एक वीडियो में दिखाई दिए। दोनों ही बेहद आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहे थे। यह वीडियो दक्षिण के सभी टीवी चैनलों में पलभर में प्रसारित होने लगी, जिससे बवाल मच गया। हालांकि, उस समय नित्यानंद और एक्ट्रेस, दोनों ने ही वीडियो में खुद के होने की बात से इनकार कर दिया, लेकिन कुछ सालों के बाद बेंगलुरु के फॉरेंसिक साइंस लैब में वीडियो के सत्यता की पुष्टि हो गई थी। एक्ट्रेस रंजीता ने तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में काम किया था। साल 2013 में उन्होंने संन्यासिन बनने का ऐलान कर दिया था।

किसने फिल्माया था वीडियो?

नित्यानंद और तमिल एक्ट्रेस के इस आपत्तिजनक वीडियो को रिकॉर्ड करने के पीछे स्वयंभू संत का पूर्व ड्राइवर ही बताया जाता है। लेनिन करुप्पन नित्यानंद का करीबी सहयोगी था। वह खुद को नित्यानंद का ईमानदार शिष्य मानते थे, लेकिन जब उन्होंने अपने गुरु को कई महिलाओं के साथ देखा तो उसका विश्वास उन पर से खत्म हो गया। वहीं, साल 2012 में नित्यानंद के खिलाफ रेप और किडनैपिंग के नए आरोप लगाए गए, जिसके बाद वह पांच दिनों के लिए लापता हो गया। बेंगलुरु पुलिस के छिपकर उसने बाद में रामनगर जिला कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। वहीं, जब इस दौरान बेंगलुरु पुलिस ने उसे ढूंढने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी शुरू की थी, तो उसे बिदादी में उनके ध्यानपीठम आश्रम के परिसर में एक कोने से कंडोम और ढेर सारा गांजा मिला था। बाद में आश्रम को सील कर दिया गया।

कहां है नित्यानंद का तथाकथित देश कैलासा?

‘यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ कैलासा’ एक स्व-घोषित देश है, जिसकी स्थापना नित्यानंद ने की थी। हालांकि, किसी को भी इसके अस्तित्व के बारे में पता नहीं है, सिवाय उन तस्वीरों और वीडियोज के जो सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं। भारत से भागने के बाद नित्यानंद ने इक्वाडोर के तट से एक द्वीप खरीदा और तिब्बत में कैलाश पर्वत के नाम पर इसका नाम ‘कैलासा’ रखा। कैलासा कनाडा, अमेरिका और अन्य देशों के हिंदू आदि शैव अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों द्वारा स्थापित एक आंदोलन होने का दावा करता है। इसकी वेबसाइट में कहा गया है, ”यह दुनिया के आकांक्षी या सताए गए हिंदुओं को एक सुरक्षित आश्रय प्रदान करता है, जहां वे शांति से रह सकते हैं और अपनी आध्यात्मिकता, कला और संस्कृति को व्यक्त कर सकते हैं।” 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments