Home Health तांबे के बर्तन में पानी पीते समय कभी न करें ये 4 गलतियां, बढ़ा सकती है बड़ी दिक्कत, जानें वजह

तांबे के बर्तन में पानी पीते समय कभी न करें ये 4 गलतियां, बढ़ा सकती है बड़ी दिक्कत, जानें वजह

0
तांबे के बर्तन में पानी पीते समय कभी न करें ये 4 गलतियां, बढ़ा सकती है बड़ी दिक्कत, जानें वजह

[ad_1]

Last Updated:

तांबे के बर्तन में पानी पीते समय गर्म पानी या नींबू का रस न डालें, दिनभर न पिएं, बर्तन की सफाई करें और पानी देर तक न रखें. सही तरीके से पीने पर यह सेहत के लिए फायदेमंद है.

तांबे के बर्तन में पानी पीते समय कभी न करें ये 4 गलतियां, जानें वजह

हाइलाइट्स

  • तांबे के बर्तन में गर्म पानी या नींबू का रस न डालें.
  • दिनभर तांबे के बर्तन में रखा पानी न पिएं.
  • तांबे के बर्तन की सफाई नियमित रूप से करें.

यह बात तो सभी जानते हैं कि तांबे के बर्तन में रखा पानी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. यह पाचन सुधारने, इम्यूनिटी बढ़ाने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है. लेकिन अगर आप तांबे के बर्तन में पानी पीते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान नहीं रखते, तो यह फायदे की बजाय नुकसान भी पहुंचा सकता है. फिटनेस एक्सपर्ट ल्यूक कौटिन्हो ने भी इस बारे में बताया है कि कुछ आम गलतियां हैं, जो लोग तांबे का पानी पीते समय करते हैं और इन्हीं गलतियों से नुकसान हो सकता है.

TOI की रिपोर्ट के अनुसार, सबसे पहली गलती यह है कि कुछ लोग तांबे के बर्तन में गर्म पानी या नींबू का रस रख देते हैं. यह बिल्कुल नहीं करना चाहिए क्योंकि तांबा गर्म पानी और एसिडिक चीजों जैसे नींबू के साथ रिएक्ट करता है. इसका असर शरीर पर बुरा पड़ सकता है जैसे कि पेट दर्द, गैस, उल्टी या जलन. इसलिए तांबे के बर्तन में सिर्फ सामान्य तापमान वाला पानी ही रखना चाहिए, और उसमें नींबू, शहद या कोई और एसिडिक चीज नहीं मिलानी चाहिए.

दूसरी बड़ी गलती यह है कि कुछ लोग दिनभर तांबे के बर्तन में रखा पानी पीते रहते हैं. यह भी सही नहीं है. तांबे का पानी सिर्फ एक या दो गिलास रोज सुबह खाली पेट पीना ही फायदेमंद होता है. ज्यादा पीने से शरीर में तांबे की मात्रा अधिक हो जाती है जिससे ‘कॉपर टॉक्सिसिटी’ हो सकती है. यह स्थिति लिवर और किडनी पर बुरा असर डाल सकती है. इसलिए इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए.

तीसरी जरूरी बात यह है कि तांबे के बर्तन की सफाई अच्छे से करनी चाहिए. कई लोग इसे बार-बार बिना धोए ही पानी भरते रहते हैं जिससे उसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं. हर बार उपयोग के बाद इसे साफ करें और महीने में कम से कम एक बार नींबू और नमक से रगड़कर अच्छे से धोएं. इससे बर्तन भी चमकदार रहेगा और पानी भी शुद्ध रहेगा.

चौथी बात यह है कि तांबे के बर्तन में पानी बहुत देर तक नहीं रखना चाहिए. आमतौर पर रात को पानी भरकर सुबह पीना सबसे बेहतर तरीका है. लेकिन यदि आप एक ही पानी को 24 घंटे या उससे ज्यादा देर तक उसी बर्तन में रखते हैं, तो वह नुकसानदायक हो सकता है. ज्यादा देर रखने से पानी में कॉपर की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे टॉक्सिसिटी का खतरा रहता है. इसलिए अगर आप तांबे का पानी पीते हैं तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें. सही तरीका अपनाने से यह आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है, लेकिन लापरवाही से यही पानी आपको बीमार भी कर सकता है. संतुलन और सावधानी ही इसका असली फायदा दिला सकती है.

authorimg

Vividha Singh

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18… और पढ़ें

homelifestyle

तांबे के बर्तन में पानी पीते समय कभी न करें ये 4 गलतियां, जानें वजह

[ad_2]

Source link