Home Life Style ताकत का कारखाना है यह देसी फल, खा लिया तो कभी नहीं पड़ेंगे बीमार, गिनते रह जाएंगे फायदे

ताकत का कारखाना है यह देसी फल, खा लिया तो कभी नहीं पड़ेंगे बीमार, गिनते रह जाएंगे फायदे

0
ताकत का कारखाना है यह देसी फल, खा लिया तो कभी नहीं पड़ेंगे बीमार, गिनते रह जाएंगे फायदे

[ad_1]

Last Updated:

Mahua Ke Fayde: महुआ एक पोषक तत्व से भरपूर फल है जो पाचन सुधारता है, भूख बढ़ाता है और बीमारियों से बचाता है. डॉ. संतोष श्रीवास्तव के अनुसार, महुआ का रस 5 एमएल प्रतिदिन पीने से स्वास्थ्य लाभ होता है.

X

महुआ

महुआ का फल 

हाइलाइट्स

  • महुआ पाचन सुधारता और भूख बढ़ाता है.
  • महुआ का रस 5 एमएल प्रतिदिन पीने से स्वास्थ्य लाभ होता है.
  • महुआ त्वचा रोगों और वजन घटाने में मदद करता है.

सुल्तानपुर: हमारे आसपास कुछ फल ऐसे होते हैं, जो पोषक तत्व से भरपूर रहते हैं. एक ऐसा ही फल है महुआ जिसे पहले के लोग कई तरह से इसका सेवन करते थे. यही वजह है कि महुआ खाने वाला व्यक्ति जल्दी बीमार नहीं पड़ता और उसका स्वास्थ्य भी सही रहता है. इसके साथ ही यह शरीर के पाचन को मजबूत रखने के साथ-साथ भूख में भी बढ़ोत्तरी करता है. इसके साथी शरीर को मजबूत बनाने में भी कारगर होता है. इसके अलावा यह अन्य कई बीमारियों में भी फायदेमंद होता है. भारत की आजादी के समय ग्रामीण इलाकों में महुआ लोगों का एक मुख्य आहार हुआ करता था.

सेहत का खजाना है यह महुआ 
जिला अस्पताल सुल्तानपुर में कार्यरत आयुर्वेद चिकित्सक डॉक्टर संतोष श्रीवास्तव ने लोकेलिटी से बातचीत के दौरान बताया कि महुआ एक ऐसा देसी फल है जिसमें कई पोषक तत्व शामिल है. इसको सुखाकर खाने पर स्वास्थ्य हमेशा ठीक रहता है.

रस को इस तरह पीने से होगा फायदा 
डॉ संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि महुआ के रस को पीने से शरीर का संवर्धन होता है लेकिन इसको अधिक मात्रा में पीने से शरीर को नशीला महसूस होने लगता है.ऐसे में यदि महुआ के रस को 5 एम एल प्रतिदिन सुबह किया जाए तो इससे शरीर स्वस्थ रहेगा और कई तरह की बीमारियों से छुटकारा मिल सकेगा.

इन बीमारियों में मिलता है लाभ 
महुआ फेफड़ों में जमा कफ को कम करके सांस लेने में सुधार करता है.महुआ के फल और फूलों का उपयोग त्वचा रोगों जैसे त्वचा की जलन, खुजली, और एक्जिमा जैसी समस्याओं को कम करता है इसके साथ ही महुआ के फल के नियमित सेवन से मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है, जिससे वजन घटाने में भी मदद मिलती है.

homelifestyle

ताकत का कारखाना है यह देसी फल, खा लिया तो कभी नहीं पड़ेंगे बीमार, जानें फायदे

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

[ad_2]

Source link