[ad_1]
सीपीआर के बाद भी नहीं बची जान
फ्लाइट ने इस्तानबुल एयरपोर्ट से स्थानीय समयानुसार सुबह 8:56 बजे टेकऑफ किया था। टेक ऑफ करने के तुरंत बाद ही बच्चा बीमार हो गया। बताया जा रहा है कि बच्चा अमेरिकी नागरिक था और अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहा था। स्थानीय मीडिया के अनुसार, केबिन क्रू ने विकलांग लड़के को सीपीआर दिया था। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। विमान के क्रू ने बुडापेस्ट फेरेंक लिज्त एयरपोर्ट ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर को इस बारे में जानकारी दी। बच्चा क्यों बेहोश हुआ और उसे क्या हुआ था, इस बारे में कुछ पता नहीं चल सका है।
कैसे हुई बच्चे की मौत
इसके बाद सुबह 10.30 बजे इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मिली। एयरपोर्ट पर बच्चे औरउसके परिवार को अस्पताल ले जाने के लिए एक एंबुलेंस पहले ही खड़ी थी। फ्लाइट ने कुछ समय बाद यानी दो बजे फिर से अपनी यात्रा शुरू की। अभी तक बच्चे की मौत की वजहों के बारे में कुछ भी नहीं बताया गया है। Flightradar24.com के मुताबिक TK3 इस्तानबुल से 8:56 पर रवाना हुई थी।
डॉक्टरों की कोशिश बेकार
इट पहले ही डेढ़ घंटा लेट थी। इस फ्लाइट ने जब इमरजेंसी लैंडिंग की रिक्वेस्ट की तो एयरपोर्ट की तरफ से डॉक्टरों का इंतजाम किया गया। लैंड होने के बाद डॉक्टरों ने बच्चे और परिवार से मुलाकात की। उस बच्चे को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया। मगर यहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
[ad_2]
Source link