Home World तूफान में पालने सहित उड़ गया 4 महीने का बच्चा, बची जान, चमत्कार की पूरी कहानी

तूफान में पालने सहित उड़ गया 4 महीने का बच्चा, बची जान, चमत्कार की पूरी कहानी

0
तूफान में पालने सहित उड़ गया 4 महीने का बच्चा, बची जान, चमत्कार की पूरी कहानी

[ad_1]

हाइलाइट्स

अमेरिका के टेनेसी में एक तूफान में एक 4 महीने का बच्चा उड़ गया.
तूफान ने बच्चे को पालने सहित उड़ा लिया.
हालांकि बच्चा चमत्कारिक रूप से बच गया.

US News: अमेरिका में एक चमत्कार हुआ है, जिसे पढ़कर आप भी हैरान हो जाएंगे. यहां टेनेसी में एक तूफान में चार महीने के बच्चे के फंस जाने के बाद उसके माता-पिता ने कहा कि ‘भगवान की कृपा से’ चार महीने का बच्चा जीवित पाया गया है. कपल ने कहा कि शनिवार को एक घातक बवंडर ने उनके घर को तहस नहस कर दिया. इसी दौरान घर की छत उड़ गई और उनके बच्चे का पालना भी उड़ गया.

BBC की रिपोर्ट के अनुसार हालंकि चमत्कारिक रूप से बच्चा बच गया और उसे मूसलाधार बारिश में गिरे हुए पेड़ में पाया गया. तूफान में बच्चे, उसके एक साल के भाई और माता-पिता को केवल मामूली चोटें आईं. दो बच्चों की मां, 22 वर्षीय सिडनी मूर ने कहा कि जैसे ही तूफान आया उनके घर की छत उड़ गई.

पढ़ें- Russia-Ukraine War: भरी मीटिंग में जेब से निकाला ग्रेनेड, फिर कर दिया धमाका, 1 की मौत, 26 घायल- VIDEO

मूर ने एक स्थानीय समाचार स्टेशन को बताया कि ‘तूफान बहुत तेजी से आया और मेरे बच्चे को पालने सहित उठा कर ले गया. इसके बाद उसके पिता उसे बचाने के लिए दौड़े इसी दौरान तूफान ने उन्हें भी अपनी चपेट में ले लिया. वह पूरे समय बस पालने को पकड़ने की कोशिश कर रहे थे.’ जब ऐसा हो रहा था तो मूर ने अपने एक वर्षीय बेटे, प्रिंसटन को पकड़ लिया.

तूफान में पालने सहित उड़ गया 4 महीने का बच्चा, लेकिन बच गई जान, इस 'चमत्कार' से दुनिया हैरान

उन्होंने आगे कहा कि ‘जब घर की दीवारें गिर रही थीं तो मैंने बच्चे को पकड़ लिया.’ मूर और एक वर्षीय बच्चा पलटे हुए ट्रेलर के नीचे आ गए, लेकिन उन्होंने कहा कि वह उन्हें गंभीर चोट के बिना बाहर निकालने में सक्षम थीं. उन्होंने 10 मिनट तक छोटे बेटे की तलाश की और आखिरकार उसे एक गिरे हुए पेड़ के पास पड़ा पाया. मूर ने कहा ‘मुझे पूरा यकीन था कि वह मर चुका है और हम उसे नहीं ढूंढ पाएंगे. लेकिन वह हमें पेड़ पर लटका मिल गया.’

Tags: America, US News

[ad_2]

Source link