Home National ‘तू कौन सा सचिन बनेगा’, जब भाइयों ने सहवाग को लगाई लताड़, VIDEO

‘तू कौन सा सचिन बनेगा’, जब भाइयों ने सहवाग को लगाई लताड़, VIDEO

0
‘तू कौन सा सचिन बनेगा’, जब भाइयों ने सहवाग को लगाई लताड़, VIDEO

[ad_1]

हाइलाइट्स

‘तू कौन सा सचिन बनेगा’
जब भाइयों ने सहवाग को लगाई लताड़

नई दिल्ली. भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) के बारे में कौन नहीं जानता है. उनकी बल्लेबाजी की पूरी दुनिया दीवानी थी. फैंस सहवाग से जुड़े हमेशा दिलचस्प किस्सों को जानने के लिए उत्सुक रहते हैं. हाल ही में उन्होंने गौरव कपूर के साथ ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस में खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने खुद से संबंधित कुछ अनसुने तथ्यों को लोगों के सामने रखा.

वीरेंद्र सहवाग ने 1992 में घटी एक घटना के बारे में खास बातचीत की. उन्होंने बताया उस साल वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में खेला जा रहा था. भारत में मैच का प्रसारण सुबह पांच बजे होता था. इस बीच वह पड़ोस के घर में जाकर मैच देखते थे. उनके भाइयों ने उन्हें बताया कि टीम में एक करीब 18-19 साल का लड़का भी शिरकत कर है जिसका नाम सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) है.

” isDesktop=”true” id=”6429709″ >

यह भी पढ़ें- टेस्ट में था इंडियन टीम की जान, पर न जाने किसकी लग गई नजर, हर जगह स्टार क्रिकेटर हो रहा फ्लॉप

सहवाग टीवी स्क्रीन के सामने सचिन को देखते ही उनकी तरह कॉपी करने लगे. इस बीच उनके भाइयों ने कहा बैठ जा बैठ जा कौन सा तू सचिन तेंदुलकर बनेगा. इस बात पर गौरव कपूर और सहवाग दोनों हंसने लगे. सहवाग ने बताया पहले ऐसे ही होता था. ऐसी कहवाते भी हैं तू कौन सा गावस्कर बनेगा या तू कौन सा तेंदुलकर बनेगा.

वीरेंद्र सहवाग का क्रिकेट करियर:

बात करें सहवाग के क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने देश के लिए कुल 374 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. इसमें 104 टेस्ट, 251 वनडे और 19 टी20 मुकाबले शामिल हैं. सहवाग के नाम टेस्ट क्रिकेट की 180 पारियों में 49.34 की औसत से 8586, वनडे की 245 पारियों में 35.06 की औसत से 8273 और टी20 की 18 पारियों में 21.89 की औसत से 394 रन दर्ज है.

वहीं बात करें उनके गेंदबाजी प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने देश के लिए टेस्ट क्रिकेट की 91 पारियों में 40 और वनडे की 146 पारियों में 96 सफलता प्राप्त की है. टी20 में उन्हें एक भी विकेट नहीं हासिल हुआ.

Tags: Sachin tendulkar, Team india, Virender sehwag

[ad_2]

Source link