Home National तेलंगाना में मतदान के बाद सामने आएंगे एग्जिट पोल, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

तेलंगाना में मतदान के बाद सामने आएंगे एग्जिट पोल, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

0
तेलंगाना में मतदान के बाद सामने आएंगे एग्जिट पोल, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

[ad_1]

India Tv-CNX Exit Poll - India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
India Tv-CNX Exit Poll

नई दिल्ली: तेलंगाना में गुरुवार 30 नवंबर 2023 को शाम 5 बजे मतदान संपन्न हो जाएंगे और उसके बाद बारी होगी एग्जिट पोल्स की। चुनावों की अधिसूचना जारी होने एक बाद मीडिया संस्थान ओपिनियन पोल्स और एग्जिट पोल नहीं दिखा सकते हैं। लेकिन मतदान के बाद केंद्रीय चुनाव आयोग एक्जिट पोल दिखाने की अनुमति दे देता है। 

शाम पांच बजे से सामने आएंगे एग्जिट पोल 

इसी क्रम में शाम पांच बजे के बाद मीडिया संस्थान विभिन्न सर्वे संस्थानों के साथ मिलकर किए गए सर्वे के आधार पर पोल्स दिखाएंगे। हालांकि सभी चुनावी राज्यों में मतगणना 3 दिसंबर को होगी और उसी दिन नतीजे आएंगे और साफ़ हो जाएगा कि राज्यों में सरकार कौन बनाएगा। बता दें कि इंडिया टीवी भी CNX के साथ मिलकर शाम 5 बजे के बाद एग्जिट पोल दिखायेगा। 

बता दें कि चुनाव आयोग ने अक्टूबर महीने में मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव कार्यक्रम का ऐलान किया था। जिसमें से छतीसगढ़ में दो चरणों में 90 विधानसभा सीटों पर मतदान 7 और 17 नवंबर को हुआ था। वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों में से एक मिजोरम में भी 40 विधानसभा सीटों के लिए 7 नवंबर को ही मतदान हुआ था। वहीं मध्य प्रदेश में 17 नवंबर 230 सीटों के लिए मतदान हुआ था।

3 दिसंबर को आएगा परिणाम 

इसके अलावा राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों में से 199 सीटों पर 25 नवंबर को मतदान हुआ था। राज्य की श्रीकरणपुर विधानसभा सीट को छोड़कर अन्य सभी सीटों पर मतदान हुआ था। वहीं इसके अलावा 30 नवंबर को अब तेलंगाना 119 सीटों पर मतदान होगा। यहां मतदान संपन्न होने के बाद मीडिया संस्थान एग्जिट पोल्स दिखाने के लिए स्वतंत्र हो जाएंगे।  

Latest India News



[ad_2]

Source link