Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeEntertainmentतैमूर को कंधे पर बिठाकर सैफ अली खान ने करीना कपूर को...

तैमूर को कंधे पर बिठाकर सैफ अली खान ने करीना कपूर को किया Kiss, देखें बेटा का कैसा था रिएक्शन


ऐप पर पढ़ें

सैफ अली खान और करीना कपूर खान को फैंस ने आम तौर पर कैजुअली स्पॉट किया है। दोनों या तो जेंटल कपल के रूप में दिखते हैं या तो कैजुअली, लेकिन आज दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे दिखे। दरअसल, दोनों आज बेटे तैमूर के साथ अपनी बिल्डिंग के बाहर स्पॉट किए गए। सैफ ने इस दौरान तैमूर को अपने कंधे पर रखा हुआ था, वहीं करीना फोन पर बात करती हुई दिख रही हैं। लेकिन इस बीच सबका ध्यान दोनों ने तब खींचा जब दोनों ने लिप लॉक किया। वहीं तैमूर दोनों को छोड़कर अपने फोन में बिजी दिखे। दोनों की इस दौरान की फोटोज और वीडियो देखकर फैंस काफी इम्पेस हुए। इन फोटोज को देखकर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। सभी दोनों को बॉलीवुड का परफेक्ट कपल बता रहे हैं। वैसे बता दें कि आज ही दोनों अपने बेटे के स्कूल फंक्शन में भी पहुंचे।

फादर्स की रेस में सैफ

करीना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सैफ की फोटो शेयर की है जिसमें वह फादर्स की रेस के लिए तैयार दिख रहे हैं। वे बाकी बच्चों के पिता के साथ रेस की लाइन पर खड़े होते हैं। फोटो शेयर कर करीना ने लिखा, ‘फादर्स रेस स्वैग देखो।’ इसके बाद करीना ने तैमूर और करण जौहर के बेटे की फोटो शेयर की है जिनकी रेस हो रही है। तैमूर और यश की फोटो शेयर करते हुए करीना ने लिखा, ‘इनके पोज परफेक्ट हैं। जाओ मेरे प्यारों जाओ।’ इस फोटो को शेयर कर करीना ने करण को भी टैग किया है।

बता दें कि हाल ही में करीना और सैफ जैसलमेर गए थे। वहां उन्होंने शर्मिला टैगौर का बर्थडे सेलिब्रेट किया। पूरा पटौदी परिवार इस दौरान साथ था। करीना, सैफ, सोहा, सबा, इनाया, तैमूर और जेह ने साथ में शर्मिला का बर्थडे केक कट किया।

अपकमिंग फिल्में

करीना लास्ट फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आई थीं। इस फिल्म में आमिर खान लीड रोल में थे। इस फिल्म का दोनों स्टार कास्ट ने खूब जोर-शोर से प्रमोशन किया था, लेकिन फिल्म फ्लॉप साबित हुई। अब वह फिल्म द क्रू और फिल्ममेकर हंसल मेहता की फिल्म में नजर आने वाली हैं। द क्रू में वह कृति सेनन और तब्बू के साथ नजर आने वाली हैं। हालांकि इस फिल्म की शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई है। वहीं हसल मेहता की फिल्म का नाम अभी शुरू नहीं हुआ है, लेकिन हाल ही में वह लंदन से इस फिल्म की शूटिंग खत्म करके लौटी हैं।

सैफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म विक्रम वेधा में नजर आए थे जिसमें वह और ऋतिक रोशन लीड रोल में थे। फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। अब वह आदिपुरुष में नजर आएंगे जिसमें वह, प्रभास और कृति सेनन लीड रोल में होंगे। कुछ दिनों पहले फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था जिसके वीएफएक्स को काफी खराब रिस्पॉन्स मिला था। अब मेकर्स फिल्म के वीएफएक्स पर दोबारा काम कर रहे हैं। फिल्म अगले साल 16 जून को रिलीज होगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments