[ad_1]
आम आदमी पार्टी (आप) कर्नाटक में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अपनी सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। कर्नाटक में मई तक विधानसभा चुनाव होने हैं। केजरीवाल ने कर्नाटक की जनता से भ्रष्टाचार मुक्त सरकार के लिए ‘आप’ को एक मौका देने की अपील की है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कर्नाटक में भ्रष्टाचार चरम पर है, लेकिन ‘आप’ की जीरो टॉलरेंस नीति है, अगर मेरा बेटा भी भ्रष्टाचार करेगा तो वो भी जेल जाएगा।
दिल्ली के मुख्यमंत्री और ‘आप’ के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कर्नाटक के लोगों से आम आदमी पार्टी (आप) को पांच साल के लिए भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने का मौका देने की अपील की। केजरीवाल ने राज्य के लोगों के लिए मुफ्त बिजली, सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अच्छी स्वास्थ्य सेवा देने का भी वादा किया।
75 लाख में SI, 25 लाख में प्रोफेसर; केजरीवाल ने बोम्मई पर लगाए आरोप
केजरीवाल ने कर्नाटक में एक चुनावी जनसभा में कहा कि आम आदमी पार्टी में भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करती है। उन्होंने कहा कि अगर कर्नाटक में ‘आप’ की सरकार बनी तो हम यहां ईमानदार और करप्शन फ्री सरकार देंगे, जैसे पंजाब में जीरो करप्शन है, ऐसे है यहां भी करप्शन जीरो कर देंगे।
हम भ्रष्टाचार पर पार्टीबाजी नहीं करते
‘आप’ नेता ने कहा कि पंजाब में हमारा एक मंत्री गड़बड़ करते पकड़ा गया तो भगवंत मान की अगुवाई वाली ‘आप’ सरकार ने अपने ही मंत्री को जेल भेज दिया। अभी थोड़े ही दिन पहले हमारा एक विधायक गड़बड़ करते हुए पकड़ा गया तो मान साहब ने उसे भी पकड़ कर जेल भेज दिया। हम भ्रष्टाचार पर भाजपा और कांग्रेस की तरह पार्टीबाजी नहीं करते।
केजरीवाल ने कहा कि जो भी भ्रष्टाचार करेगा वो जेल जाएगा। यही जीरो टॉलरेंस है, कल अगर मेरा बेटा भी भ्रष्टाचार करेगा तो वो भी जेल जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नाटक में ठेकेदारों, प्राइवेट स्कूलों और मठों तक से 40 प्रतिशत कमीशन लिया जाता है।
भाजपा विधायक को अब तक नहीं किया गिरफ्तार
केजरीवाल ने कहा कि दो दिन पहले ही कर्नाटक के एक भाजपा विधायक के बेटे को 8 करोड़ की रिश्वत लेते पकड़ा गया था, लेकिन अब तक भाजपा विधायक और उनके बेटे को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इसके बजाय, दिल्ली के आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके पास से 10 हजार रुपये भी नहीं मिले।
उन्होंने राज्य के लोगों से ‘आप’ को कर्नाटक में बदलाव का मौका देने की अपील की। केजरीवाल ने कहा हम कट्टर ईमानदार हैं। हम भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देंगे। हम मुफ्त बिजली देंगे, अच्छे सरकारी स्कूल बनाएंगे और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देंगे।
[ad_2]
Source link