Home Life Style त्वचा को हाइड्रेटेड रखना है बहुत जरूरी, ये 3 ओवरनाइट फेस पैक आएंगे काम, 1 रात में ही स्किन दिखेगी बेबी सॉफ्ट

त्वचा को हाइड्रेटेड रखना है बहुत जरूरी, ये 3 ओवरनाइट फेस पैक आएंगे काम, 1 रात में ही स्किन दिखेगी बेबी सॉफ्ट

0
त्वचा को हाइड्रेटेड रखना है बहुत जरूरी, ये 3 ओवरनाइट फेस पैक आएंगे काम, 1 रात में ही स्किन दिखेगी बेबी सॉफ्ट

[ad_1]

हाइलाइट्स

स्किन को ड्राइनेस से बचाने के लिए हाइड्रेट रहना बहुत ही जरूरी होता है.
नेचुरल चीजों की मदद से आप रातभर में अपनी स्किन को नरिश कर सकते हैं.

Overnight Face Pack For Soft Skin: व्‍यस्‍तताओं की वजह से हम अपनी स्किन का उतना ख्‍याल नहीं रख पाते, जितना कि हमें रखना चाहिए. इस वजह से प्रदूषण और स्किन पर जमा डस्‍ट के चलते स्किन की नमी गायब होने लगती है और स्किन डिहाइड्रेट होने लगती है. हाइड्रेशन के लिए आप अगर स्किन केयर मे ओवरनाइट फेस पैक को शामिल करें तो काफी फायदा स्किन को मिल सकता है. यहां हम आपके लिए दो नेचुरल हाइड्रेटिंग ओवरनाइट फेस पैक बनाने और इस्‍तेमाल का तरीका लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप अपने चेहरे की त्‍वचा को हाइड्रेट कर सकते हैं और स्किन केा बेबी सॉफ्ट बना सकते हैं. इसके इस्‍तेमाल से सॉफ्टनेस तो आएगी ही, स्किन पर दाग धब्‍बे, टैनिंग, मुंहासे भी खत्‍म होंगे.

त्‍वचा को हाइड्रेट करने वाले ओवरनाइट फेस पैक

ऑलिव ऑयल ओवरनाइट फेस पैक
एक कटोरी में आप एक चम्‍मच ऑलिव ऑयल लें और इसमें विटामिन ई कैप्‍सूल का तेल मिलाएं. दोनों को अच्‍छी तरह से मिलाएं और इस पेस्‍ट को साफ चेहरे और गर्दन पर लगाएं. हल्‍के हाथों से आप चेहरे से मसाज करें. अब आप रातभर के लिए इसे चेहरे पर लगा रहने दें. अगली सुबह चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें. बता दें कि इन दोनों ही चीजों में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होती है और ये आपकी त्वचा को फ्री रेडिकल्स के नुकसान से भी प्रोटेक्‍ट करती हैं. अगर आप इसका नियमित इस्‍तेमाल करें तो आपकी त्‍वचा हमेशा सॉफ्ट और ग्‍लो करती नजर आएगी.

ग्लिसरीन और नारियल तेल फेस पैक
एक कटोरी लें और इसमें एक चम्‍मच नारियल तेल गुनगुना कर डालें. अब इसमें दो बूंद ग्लिसरीन डालें. अब अच्‍छी तरह से इसे फेट लें. अब चेहरे को क्‍लीन करें और इस मिक्‍सचर को चेहरे व गर्दन पर लगाएं. इसे रात भर चेहरे पर लगा रहने दें और सुबह उठकर साफ कर लें. आपका चेहरा खिला हुआ और गुलाबी सॉफ्ट नजर आएगा.

इसे भी पढ़ें : ग्‍लास स्किन की है चाहत तो नारियल तेल में मिलाएं ये 2 चीजें, कमाल का है ये DIY फेस मास्‍क, बार बार देखेंगे आईना

एलोवेरा गुलाबजल फेस पैक
एक कटोरी में एक चम्‍मच एलोवेरा लें और इसमें बराबर मात्रा में गुलाबजल मिलाएं. अब इसे साफ चेहरे पर लगाएं और रात भर के लिए इसे चेहरे पर लगा रहने दें. सुबह चेहरा बेबी सॉफ्ट नजर आएगा.(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

इसे भी पढ़ें : केले के छिलके से दूर करें डार्क सर्कल की समस्‍या, 2 तरीके से करें इस्‍तेमाल, त्वचा बनेगी निखरी और बेदाग

 

Tags: Glowing Skin, Lifestyle

[ad_2]

Source link