[ad_1]
नौकरी छूटने से था तनाव
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने अधिकारियों को बताया कि हाल ही में नौकरी छूटने के बाद वह बहुत तनाव में था और उसे घुटन महसूस हो रही थी। वह जल्दी से उतरना चाहता था, इसलिए उसने दरवाजा खोल दिया। पुलिस पूछताछ के बाद उड्डयन सुरक्षा कानून का कथित रूप से उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के लिए गिरफ्तारी वारंट का अनुरोध करने की योजना बना रही है।
अस्पताल में भर्ती 12 यात्री
इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई लेकिन घबराए 12 यात्रियों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी, इसके चलते उन्हें अस्पताल भेजा गया। इसी तरह पिछले महीने अमेरिका मिनेसोटा से अलास्का जा रही डेल्टा एयरलाइंस की एक फ्लाइट में पुलिस ने नशे में धुत एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया था। आरोप था कि शख्स ने एक पुरुष फ्लाइट अटेंडेंट के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की और उसकी गर्दन पर किस किया।
[ad_2]
Source link