Home National थोड़ा ठंडा रख, POK अपने आप भारत में शामिल हो जाएगा: पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह

थोड़ा ठंडा रख, POK अपने आप भारत में शामिल हो जाएगा: पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह

0
थोड़ा ठंडा रख, POK अपने आप भारत में शामिल हो जाएगा: पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह

[ad_1]

पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह- India TV Hindi

Image Source : ANI
पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह

केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह(रिटायर्ड) ने पीओके के मामले में एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि POK जल्द ही अपने आप भारत में शामिल होगा। आप बस थोड़ा इंतजार कीजिए।

आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह(रिटायर्ड) भाजपा के संकल्प यात्रा के लिए राजस्थान पहुंचे हैं। वहां दौसा में आयोजित एक प्रेस वार्ता में वो मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनसे सवाल किया गया कि POK के लोग भारत में शामिल होने की मांग कर रहे हैं। इस पर भाजपा की क्या प्रतिक्रिया है? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, बहुत जल्द पीओके भारत में शामिल होगा। आप बस थोड़ा इंतजार कीजिए।

वीके सिंह के बयान पर संजय राउत ने क्या कहा?

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए शिवसेना(उद्धव ठाकरे गुट) के नेता संजय राउत ने कहा कि, “उनके(पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह(रिटायर्ड) बयान का स्वागत है। हमने हमेशा सपना देखा है कि अखंड भारत बने। हमने हमेशा यह कहा है कि पीओके हमारा है। मगर पूर्व सेना प्रमुख जब अपने पद पर थे तब उन्हें पीओके को लेने की कोशिश करनी चाहिए थी। मगर अब आप कैसे ले सकते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि, अगर इसके लिए कोई पहल होती है तो हम उसका स्वागत करते हैं मगर उससे पहले मणिपुर को शांत करना चाहिए। चीन मणिपुर तक पहुंच गया है। राहुल गांधी ने कहा कि चीन लद्दाख तक घुस गया है और उसने हमारी जमीन ले ली है। चीन के मैप पर अरुणाचल प्रदेश दर्शाया जा रहा है। पहले आप इस मामले को सुलझाइए। इसके बाद पीओके अपने आप भारत में आ जाएगा। इसके लिए आपकी जरूरत नहीं है।

(इनपुट: एएनआई)

ये भी पढ़ें-

38 साल के शख्स ने फेसबुक लाइव करके सुसाइड की, इस वजह से था परेशान

मणिपुर फिर गोलियों से गूंजा, घात लगाकर किए गए हमले में 3 लोगों की मौत

 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन



[ad_2]

Source link