[ad_1]
हाइलाइट्स
US में पिता ने अपने खुद के 3 मासूम बेटों को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया.
आरोपी ने अपने घर पर राइफल से अपने तीन बेटों की हत्या करने की बात स्वीकार की है.
अपने बेटों को गोली मारने से पहले लाइन में खड़ा कर दिया था.
वाशिंगटन: अमेरिका (America) के ओहियो राज्य से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक दरिंदे पिता ने अपने खुद के तीन मासूम बेटों को मौत के घाट उतार दिया है. आरोपी ने अपने घर पर राइफल से अपने तीन बेटों की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है. आरोपी पिता जब इस घटना को अंजाम दे रहा था तब उसकी बेटी चिल्लाते हुए सड़कों पर भागी थी कि उसके पिता सभी को मार रहे हैं.
न्यूज एजेंसी AP के अनुसार 32 वर्षीय आरोपी चाड डोरमैन ने अपने बेटों को गोली मारने से पहले लाइन में खड़ा कर दिया. इस घटना में लड़कों की मां भी घायल हो गई. डोरमैन पर संगीन हत्या के तीन मामलों का आरोप लगाया गया. पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि लड़कों में से एक ने पास के मैदान में भागने का प्रयास किया, लेकिन उसके पिता ने उसका पीछा किया, उसे वापस लाया और फिर उसे मार डाला.
डोरमैन को म्यूनिसिपल कोर्ट में शुक्रवार को पेश किया गया. अधिकारियों ने गोलीबारी के पीछे के मकसद का खुलासा नहीं किया है. तीन लड़कों का शव पुलिस ने उनके घर के बाहर पाया. घटना के बारे में पुलिस को दो लोगों ने फोन किया और आपातकालीन कॉलिंग सेवा 911 को हमले के बारे में सूचना दी. एक कॉल महिला ने चिल्लाते हुए की थी. उसने कहा था कि ‘उसके बच्चों को गोली मार दी गई थी.’ दूसरी कॉल एक वहां से गुजरने वाले ड्राइवर द्वारा की गई थी. ड्राइवर ने एक लड़की को सड़क पर भागते हुए देखा और चिल्लाते हुए सुना कि उसके ‘पिता सभी को मार रहे हैं.’
पुलिस ने 3, 4 और 7 साल के तीन लड़कों को घर के बाहर बंदूक की गोली के घाव के साथ पाया, लेकिन उन्हें बचाने में असमर्थ रहे. बच्चों के नाम जारी नहीं किए गए हैं. लड़कों की मां के भी हाथ में गोली लगी. वह अपने पति डोरमैन से बंदूक छीनने की कोशिश कर रही थी. इसी दौरान उसे गोली लगी थी. घटना के बाद आरोपी पिता घर के बाहर बरामदे में बैठा था.
.
FIRST PUBLISHED : June 18, 2023, 14:12 IST
[ad_2]
Source link