Sunday, February 23, 2025
Google search engine
HomeLife Styleदिन की शुरुआत करें हेल्दी नाश्ते के साथ, झटपट बनाकर खाएं टेस्टी...

दिन की शुरुआत करें हेल्दी नाश्ते के साथ, झटपट बनाकर खाएं टेस्टी ब्रोकली पराठा


ऐप पर पढ़ें

Broccoli Paratha Recipe: ठंड शुरू होते ही तरह-तरह की सब्जियों से बने पराठे नाश्ते में खाने का मन करने लगता है। आपने आलू, गाजर, मूली, गोभी से बने पराठे तो कई बार खाए होंगे लेकिन क्या आपने कभी ब्रोकली से बने पराठे का स्वाद चखा है? यह पराठा न सिर्फ खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। ब्रोकली की सब्जी में विटामिन-A, C, जिंक, सेलेनियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाया जाता है ब्रोकली पराठा। 

ब्रोकली पराठा बनाने के लिए सामग्री-

आटे के लिए-

-2 कप गेहूं का आटा

-1 बड़ा चम्मच तेल

-1 चम्मच नमक

पराठे की फीलिंग के लिए-

-1 कप कद्दूकस की हुई ब्रोकोली

-1 मीडियम साइज उबला मसला हुआ आलू 

-150 ग्राम कद्दूकस किया हुआ पनीर

-1 चम्मच चाट मसाला

-1 चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर

-2 बड़े चम्मच कटा हरा धनिया

-1 चम्मच कटी हुई हरी मिर्च

-1 चम्मच नमक 

-½ चम्मच अजवायन

-तलने के लिए तेल या घी

ब्रोकली पराठा बनाने का तरीका-

ब्रोकली पराठा बनाने के लिए सबसे पहले उसका आटा तैयार कर लें। इसके लिए एक बड़े कटोरे में आटा, तेल और नमक मिलाकर लगभग ½ कप पानी की मदद से नरम आटा गूंथकर कपड़े से ढककर 30 मिनट के लिए अलग रख दें। इसके बाद पराठे का बरावन तैयार करने के लिए फीलिंग की सभी सामग्री को एक बड़े कटोरे में डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद आटे को एक बार फिर 30-40 सेकेंड गूंथकर 6 बराबर भागों में बांट लें। प्रत्येक भाग को रोल करके उसकी छोटी गोल लोइयां बना लें। इसके बाद आटे की लोई को बेलकर 4 इंच का गोला तैयार कर लें। अब 2 बड़े चम्मच भरावन लें और इसे अपनी हथेलियों के बीच में रखकर गोल आकार दें।

भरावन को गोले के बीच में रखें। इसके बाद गोले के सिरों को एक साथ लाएं और एक चिकनी गोल गेंद बना लें। अपनी हथेलियों का उपयोग करके गेंद को धीरे से चपटा करें और इसे थोड़ा फैलाने के लिए अपनी उंगलियों के बीच घुमाएं। भरे हुए आटे को वापस बेलने वाली सतह पर रखिए। थोड़ा सूखा आटा छिड़कें और पराठे को धीरे से बेलकर 6 इंच का गोला बना लें। पराठा बेलते समय पराठे या चकले को घुमाते रहें। पराठे के किनारे बीच से पतले होने चाहिए। अब तवे को मीडियम तेज आंच पर गरम करके पराठे को गर्म तवे पर डालकर तब तक पकाएं जब तक निचली सतह पर भूरे रंग के धब्बे न दिखाई देने लगें। अब स्पैटुला की मदद से पराठे को पलटकर दूसरी तरफ से भी पका लें। दोनों तरफ 1-2 चम्मच घी या तेल लगाकर परांठे को क्रिस्पी ब्राउन होने तक पकाएं। परांठा पकाते समय स्पैटुला के पिछले भाग से पराठे को दबाते हुए पकाएं। आपका टेस्टी ब्रोकली पराठा बनकर तैयार है, इसे अचार और दही के साथ गर्मागर्म परोसें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments