[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
भूत-प्रेत और आत्माओं का अस्तित्व है या नहीं, इस बारे में बताना मुश्किल है। जहां कुछ लोग इसमें विश्वास करते हैं वहीं कुछ इसे अंधविश्वास मानते हैं। लेकिन समय-समय पर कुछ ऐसी कहानियां सामने आती रहती हैं, जिन्हें सुनकर यकीन होने लगता है! यहां बात कर रहे हैं दिल्ली की जहां घूमने फिरने के लिए काफी सारी जगह हैं, लेकिन कुछ को भूतिया माना जाता है। इन जगहों की भूतिया कहानियां भी काफी मशहूर है। जहां कुछ जगहों पर बच्चों के राने की आवाजें आती हैं, तो कहीं डरावनी आवाजों का शोर सुनाई देता है। जानिए दिल्ली की भूतिया जगहों के नाम-
दिल्ली की भूतिया जगह (Haunted Places Of Delhi)
खूनी दरवाजा
दिल्ली में इस स्मारक के साथ खूनी इतिहास के कई उदाहरण जुड़े हुए हैं। यहां जनता के सामने मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के बेटे को फांसी दी गई थी। कहा जाता है कि उनकी रूह आज भी इस जगह पर बसी हुई है।
भूली भटियारी
यह एक संरचना है जो 14 वीं शताब्दी की है। यहां आस पास की जगहों पर भूतों का दिखना, गायब होने की भयानक कहानियां और भूतिया शोर चर्चा में रहता है।कहा जाता है कि सूर्यास्त के बाद यहां अजीब आवाजें सुनी हैं।
कड़कड़डूमा कोर्ट
रिपोर्ट्स की मानें तो यह दिल्ली की सबसे भुतहा जगहों में से एक है। यहां के वकीलों ने अदालत के अंदर कई डरावनी घटनाओं का सामना किया है। कई लोगों ने एक सफेद छायादार आकृति भी देखी है और इसलिए इस जगह को भूतिया माना जाता है।
जमाली कमाली टोम्ब
ये जगह महरौली पुरातत्व पार्क के परिसर में स्थित है। यह मूल रूप से 16वीं शताब्दी के सूफी संतों के मकबरे हैं जिन्हें जमाली और कमाली के नाम से जाना जाता है। जमाली कमाली का मकबरा और मस्जिदें भी इतिहास प्रेमियों और फोटोग्राफी के शौकीनों के बीच काफी फेमस हैं। इस जगह को भूतिया माना जाता है क्योंकि यहां अजीब आवाजें सुनी गई हैं।
चोर मीनार
चोर मीनार एक ऐसी संरचना है जिसके बारे में लंबे समय से अनुमान लगाया जा रहा है। मीनार की ऊपरी दीवारों में छेद हैं जिनके बारे में कहा जाता है कि यह भालों से बनाए गए हैं। ऐसा माना जाता है कि इन छेदों में चोरों के सिर थे जिन्हें अला-उद-दीन खिलजी के शासन के दौरान दंडित किया गया था। माना जाता है कि यहां इन चोरों की आत्माएं रात के समय इलाके में मंडराती हैं।
यह भी पढ़ें: भानगढ़ क्यों है भारत की सबसे डरावनी जगह, जानिए यहां से जुड़ी रहस्यमय बातें
[ad_2]
Source link