Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeLife Styleदिल्ली के ये हैं सबसे सस्ते बाजार, किलो के भाव में कर...

दिल्ली के ये हैं सबसे सस्ते बाजार, किलो के भाव में कर सकते हैं यहां शॉपिंग


ऐप पर पढ़ें

शॉपिंग करना हर किसी को पसंद होता है। लेकिन खरीददारी करने का असली मजा तब आता है जब आपकी जेब में खूब रुपये हों और आप खुलकर शॉपिंग करने लगें। ऐसे में अगर आप बजट में रह कर शापिंग करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको दिल्ली के कुछ मार्केट का रुख करना। यहां हम एक ऐसे ही बाजार के बारे में बता रहे हैं जहां से आप बेहद सस्ते में शॉपिंग कर सकते हैं। यहां आपको हर तरह के कपड़े मिल जाएंगे।

 

किलो में मिलते हैं कपड़े

वैसे तो दिल्ली में सस्ती शॉपिंग के लिए काफी सारे बाजार हैं, लेकिन आजाद मार्केट से आप किलो में कपड़े खरीद सकते हैं। आजाद मार्केट में 10 से 50 कपड़ों के बंडल आसानी से मिल जाएंगे। कुछ कपड़ों के बंडल 1 किलों से 45 किलों तक में मिलते हैं। कपड़े खरीदते समय आपको दुकानदार से कई तरह की बातें भी सुनने को मिलेंगी, जैसे ये कपड़ा इम्पोर्टेड है तो ये इंडिया का है। लेकिन आप उन्हीं कपड़ों को खरीदें जो सही लगे। 

 

कैसे पहुंचे ये बाजार

दिल्ली में आजाद मार्केट शिवाजी रोड पर मौजूद है। यहां पर जाने के लिए आपको मेट्रो आसानी से मिल जाएगी। बाजार के सबसे पास तीस हजारी और पूल बंगश मेट्रो स्टेशन है। यहां पर आप कैब या फिर लोकल बस से भी पहुंच सकते हैं। 

 

इन बातों का रखें ख्याल 

शॉपिंग करते समय आपको कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए, जैसे यहां पर सिंगल पीस में कपड़ा नहीं मिलता है, इसलिए आपको यहां से बड़ी मात्रा में कपड़े खरीदने होंगे। इसी के साथ कपड़े एक साथ काफी मात्रा में लेते हैं तो उन्हें अच्छे से चेक करें। बाजार दिन में जाना बेहतर हैं क्योंकि अंधेरे में आप पीस के डिफेक्ट को चेक नहीं कर पाएंगे। 

दिल्ली के फेमस बाजारों में से एक है करोल बाग मार्केट, इन चीजों का जरूर उठाएं लुफ्त



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments