Home National ‘दिल्ली के ले. गवर्नर नहीं, मोदी साहब मुझे तंग कर रहे हैं’, खम्मम की रैली में केजरीवाल का आरोप

‘दिल्ली के ले. गवर्नर नहीं, मोदी साहब मुझे तंग कर रहे हैं’, खम्मम की रैली में केजरीवाल का आरोप

0
‘दिल्ली के ले. गवर्नर नहीं, मोदी साहब मुझे तंग कर रहे हैं’, खम्मम की रैली में केजरीवाल का आरोप

[ad_1]

अरविंद केजरीवाल, सीएम,...- India TV Hindi

Image Source : पीटीआई
अरविंद केजरीवाल, सीएम, दिल्ली

खम्मम (तेलंगाना) : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तेलंगाना के खम्मम में आयोजित केसीआर की पार्टी भारत राष्ट्र समिति की रैली में सीधे पीएम मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर नहीं बल्कि मोदी साहब मुझे तंग कर रहे हैं। दिल्ली से राज्यपाल को फोन किया जाता है। केजरीवाल ने अपने भाषण में दिल्ली सरकार के कामकाज का जिक्र किया और कहा कि हमारे कामों को रोकने की कोशिश की जाती है। 

केजरीवाल से पहले अखिलेश यादव ने भी रैली को संबोधित किया और कहा कि मोदी सरकार अब जानेवाली है। अब उसके पास केवल 399 दिन बचे हैं। अखिलेश ने बीजेपी पर विरोधी दलों को परेशान करने और किसानों के साथ छल करने का आरोप लगाया।

अरविंद केजरीवाल का स्वागत करते तेलंगाना के सीएम केसी राव

Image Source : PTI

अरविंद केजरीवाल का स्वागत करते तेलंगाना के सीएम केसी राव

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बीजेपी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पर देश के लोकतंत्र की नींव को ‘तबाह’ करने का आरोप लगाते हुए धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए ‘नए प्रतिरोध’ का आह्वान किया। विजयन ने आरोप लगाया कि केंद्र लगातार देश के संघीय ढांचे को ‘नष्ट’ करने की कोशिश कर रहा है और गैर-भाजपा राज्य सरकारों को निशाना बनाने के लिए राज्यपालों के कार्यालयों का इस्तेमाल कर रहा है। 

तेलंगाना के खम्मम में BRS की रैली में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के अलावा दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल, पंजाब के CM भगवंत मान, केरल के CM पिनाराई विजयन, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और CPI महासचिव डी. राजा शामिल हुए।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन



[ad_2]

Source link