[ad_1]
रिया पांडे/दिल्ली. परफ्यूम और इत्र के शौकीन आजकल के सभी नौजवान हैं. माना जाता है कि अच्छे परफ्यूम के लिए लाखों रुपए खर्च कर देते हैं. लेकिन अगर आपको ब्रांडेड परफ्यूम की खुशबू जैसे गूची ब्लैकबेरी कंपनियों वाली परफ्यूम मात्र 600 में मिल जाए तो आपके लिए कैसा रहेगा. तो आज हम आपको इस आर्टिकल में दिल्ली की एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे जहां पर आपको हर खुशबू वाली परफ्यूम 600 में मिल जाएगी.
दिल्ली के ओखला NSIC में इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर का आयोजन किया गया है. जो की 19 से 29 अगस्त तक चलेगा. इस ट्रेड फेयर में दुबई की भी स्टॉल लगाई गई है जो की परफ्यूम के लिए काफी मशहूर है. इस स्टॉल पर आपको हर वैरायटी के परफ्यूम और इत्र मिल जाएंगे.
दिल्ली में यहां लगा इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर, विेदेशी ड्राई फ्रूट्स के लिए है बेहद खास
यह मिलते हैं 83 प्रकार के परफ्यूम और इत्र
इस स्टाल की सबसे खास बात यह है कि यह पर आपको हर ब्रांड की खुशबू वाला परफ्यूम तैयार करके मिल जाएगा. जैसे की गुची, ब्लैकबेरी, अंबर, बरबरी लंदन, कार्डमोम, कोको चैनल बाय आदि. इसके अलावा 83 प्रकार की खुशबू वाले परफ्यूम मौजूद है वह भी मात्र 600 में. कीमत की बात करें तो 200 से लेकर 5000 रुपये की वैराइटी है. इस स्टॉल के संचालक जाहिद ने बताया कि वह दिल्ली के सभी ट्रेड फेयर में अपना स्टॉल लगाते हैं. और यह परफ्यूम की ऑनलाइन डिलीवरी भी करते हैं.
कैसे पहुंचे इस ट्रेड फेयर में..
यह ट्रेड फेयर सुबह 11 से शाम 8 बजे तक खुली रहती है और ट्रेड फेयर की एंट्री फीस 50 रुपए हैं.अब इसकी लोकेशन की बात करें तो इसका नजदीकी मेट्रो स्टेशन गोविंदपुरी है.
.
Tags: Delhi news, Local18
FIRST PUBLISHED : August 22, 2023, 16:21 IST
[ad_2]
Source link