Home Life Style दिल्ली में यहां मिलेगा बेस्ट राजमा-चावल! स्वाद ऐसा कि ग्राहकों की उमड़ती है भारी भीड़

दिल्ली में यहां मिलेगा बेस्ट राजमा-चावल! स्वाद ऐसा कि ग्राहकों की उमड़ती है भारी भीड़

0
दिल्ली में यहां मिलेगा बेस्ट राजमा-चावल! स्वाद ऐसा कि ग्राहकों की उमड़ती है भारी भीड़

[ad_1]

आकांक्षा दीक्षित/ दिल्ली : चार दोस्त बैठे हों, गप्पे लड़ा रहे हों, इसी बीच तय होता है कि राजमा चावल खाने चलते हैं. अब चारो दोस्त ऐसी जगह खोजने लगे जहां लजीज राजमा चावल खा सके. लेकिन सही जानकारी नहीं होने के चलते वो राजमा चावल नहीं बल्कि छोले कुलचे से ही काम चला लेते हैं. अगर उन्हें राजौरी गार्डन के बारे में पता होता तो लजीज राजमा चावल का आनंद उठा सकते थे. साथ ही उन्हें छोले कुलचे से काम नहीं चलाना पड़ता है. तो चलिए आपको हम बता दें कि कहां पर बेस्ट राजमा चावल मिलता हैं.

रजौरी गार्डन में काके के राजमा चावल नाम से काफी प्रसिद्ध स्टॉल है. इस स्टॉल के संचालक राकेश ने बताया कि वे 21 सालों से अपनी राजमा चावल की स्टॉल लगा रहे हैं. इनकी स्टॉल पर आपको राजमा चावल और कढ़ी चावल भी मिल जाएंगे. उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने खाने की कीमत इतनी कम इसलिए रखी है, ताकि कोई भी आकर खाना खा सके और उसकी जेब पर फर्क ना पड़े.

मात्र 60 रुपए में हाइजेनिक खाना
आपको बता दें कि आपको सभी खाना फ़्रेश और हाइजीन के साथ मिलेगा. उन्होंने बताया कि अपने राजमा चावल काफी सिंपल तरीके से बनाते हैं जिससे ग्राहकों को घर वाला टेस्ट मिले. और ये अपने खाने के अंदर ज़्यादा मसालों का यूज नहीं करते. वहीं अपने सभी मसाले अपने हाथों से तैयार करते हैं और फिर अपने खाने में यूज़ करते हैं . यहां राजमा चावल और कढ़ी चावल की कीमत की तो हाफ प्लेट 40 रुपये में और फुल प्लेट 60 रुपये में मिलता है.

जानें टाइम और लोकेशन
राजमा चावल का ये स्टॉल सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक लगती है. या स्टॉल रजौरी गार्डन में रिलैक्सो शोरूम के सामने लगती है जिसका नज़दीकी मेट्रो स्टेशन से रजोरी गार्डन है.

Tags: Delhi news, Food 18, Life18, Local18

[ad_2]

Source link