Tuesday, September 3, 2024
Google search engine
HomeNationalदिल्ली में राहत की खबर, यमुना नदी का जलस्तर आया खतरे के...

दिल्ली में राहत की खबर, यमुना नदी का जलस्तर आया खतरे के निशान से नीचे


Image Source : FILE
यमुना नदी का जलस्तर आया खतरे के निशान से नीचे

नई दिल्ली: पिछले कई दिनों से दिल्ली में बाढ़ की वजह से हाहाकार मचा हुआ है। बाढ़ की वजह से हजारों लोग परेशान हैं। इतनी भयानक बाढ़ की आशंका सरकार और आम आदमी किसी को भी नहीं थी। बाढ़ ने यमुना नदी के किनारे बसे हजारों लोगों सड़कों पर जीवन यापन करने को मजबूर कर दिया। पिछले कई दिनों से दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत में जमकर बारिश हुई, जिससे यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया। इसी वजह से दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। हालांकि रविवार देर रात यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया। जानकारी के अनुसार, रात 11 बजे दिल्ली में यमुना का जलस्तर 205.5 मीटर दर्ज़ किया गया। 

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सीएम ने किया ऐलान 

वहीं इससे पहले रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत देने का ऐलान किया। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि यमुना किनारे रहने वाले कई बेहद गरीब परिवारों का काफ़ी नुक़सान हुआ है। कुछ परिवारों का तो पूरे घर का सामान बह गया। सीएम ने ऐलान करते हुए कहा कि सरकार आर्थिक मदद के तौर पर हर बाढ़ पीड़ित परिवार को दस हज़ार रुपये प्रति परिवार देंगे। इसके साथ ही जिनके काग़ज़ जैसे आधार कार्ड आदि बह गये, उनके लिए स्पेशल कैंप लगाए जायेंगे। वहीं इस बाढ़ में जिन बच्चों की ड्रेस और किताबें बह गयीं, उन्हें स्कूलों की तरफ़ से ये दिलाए जाएंगे।

बता दें कि दिल्ली में लगभग 5 दशकों बाद यमुना नदी का जलस्तर इतनी ऊंचाई तक पहुंचा है। भयानक बारिश और नदी के बढ़ते जलस्तर की वजह से दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ आ गई। घरों में पानी घुस गया। इसके साथ जिन लोगों के यमुना के किनारे मकान और झोपडियां थीं वह पूरी तरह से बर्बाद हो गए। इसके बाद तमाम लोग सड़कों पर बसे हुए हैं।  

ये भी पढ़ें- 

राहुल गांधी ने चलाया ट्रैक्टर और रोपे धान, खेत में काम कर रही महिलाओं ने कांग्रेस नेता से कर दी ये मांग

ITO यमुना पुल बैराज के रखरखाव पर सीएम केजरीवाल के बयान के बाद NTPC का जवाब, कहा- ‘इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं’

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments