Home National दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, बस और कार के बीच भिड़ंत, 6 लोगों की मौत

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, बस और कार के बीच भिड़ंत, 6 लोगों की मौत

0
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, बस और कार के बीच भिड़ंत, 6 लोगों की मौत

[ad_1]

Delhi Meerut Expressway Horrific road accident - India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा

नई दिल्ली: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक बस और एक टीयूवी गाड़ी के बीच भिड़ंत हुई है, जिसमें 6 लोगों की मौत की खबर है। डीसीपी ग्रामीण जोन ने इस बात की पुष्टि की है। हादसा NH 9 की लालकुआं से दिल्ली की तरफ जाने वाली  लेन में हुआ है। पुलिस और DME की टीम रेस्क्यू करने में लगी है। मिली जानकारी के मुताबिक, ये हादसा क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के राहुल विहार के सामने हुआ है।

हादसा इतना भीषण था कि डेडबॉडी कार में ही बुरी तरह फंस गई थीं और उन्हें बाहर निकालने में पुलिसकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ भी देखी गई। मिली जानकारी के मुताबिक, गेट को कटर से काटकर एक शव को बाहर निकालना पड़ा। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

 

(इनपुट-जुबैर अख्तर)

कॉपी अपडेट हो रही है….

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन



[ad_2]

Source link