Wednesday, March 12, 2025
Google search engine
HomeNationalदिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट, जानें आपके राज्य में...

दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम


ऐप पर पढ़ें

IMD Rain Fall Alert- देश के अधिकांश हिस्सों में मई महीने की शुरुआत काले आसमान और तेज हवाओं संग तेज बारिश से हुई है। इस बेमौसम बारिश से राजधानी दिल्ली का तापमान सामान्य से 13 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया है। सिर्फ दिल्ली ही नहीं समस्त हिमालयी राज्यों जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड और हिमालय प्रदेश में जमकर बारिश हुई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले चार दिन ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। आईएमडी अधिकारियों का कहना है कि इस बेमौसम बारिश का मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ है।

2010 के बाद दिल्ली में सबसे ठंडा दिन

मई की पहली तारीख को हुई जोरदार बारिश और फिर कड़ाके की ठंड ने दिल्लीवासियों को सर्दी की याद दिला दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी में 2010 के बाद से यह महीने का दूसरा सबसे ठंडा दिन है। सोमवार को सफदरजंग में अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस था, जो कि इस साल मार्च के मध्य के बाद से सबसे कम रिपोर्ट की गई। साल के इस समय जब गर्मी प्रचंड रहती है, मौसम निश्चित रूप से सुहावना हो गया है, लेकिन सड़कों पर जलभराव के कारण लोगों को शहर के कई स्थानों पर ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। 

दिल्ली में येलो अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार और बुधवार को बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों ने अगले 3-4 दिनों के लिए अलग-अलग या व्यापक बारिश के मामलों के साथ आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद जताई है। सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले 22.8 डिग्री सेल्सियस था। इस बीच, शहर के कुछ इलाकों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर दो डिग्री सेल्सियस से भी कम रहा। जाफरपुर में अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शहर में सबसे कम, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौस वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक, “हम मंगलवार को कुछ स्थानों पर हल्की से बहुत हल्की बारिश की उम्मीद कर रहे हैं, जबकि बारिश की गतिविधि की तीव्रता बुधवार को गरज के साथ बढ़ जाएगी। इसके बाद बारिश कम हो जाएगी, हालांकि कम से कम 4 मई तक स्थितियां ऐसी ही बनी रह सकती हैं। इसके बाद तापमान धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हो जाएगा।” 

पंजाब से उत्तराखंड और यूपी तक अलर्ट

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 5 मई तक पश्चिमी हिमालयी राज्यों में मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। पंजाब, चंडीगढ़, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और हिमाचल में आगामी चार चार मौसम सुहाना बना रहेगा। कई स्थानों पर बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी संभावना है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि उत्तर प्रदेश के भी अधिकांश इलाकों में तेज और मध्यम बारिश हो सकती है। यहां भी तापमान में गिरावट बनी रहेगी। 

राजस्थान और एमपी में मौसम

आईएडी के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मध्य भारतीय राज्यों में भी बारिश की संभावना है। इसमें पश्चिमी राजस्थान और मध्यप्रदेश राज्य के कुछ इलाके शामिल हैं। 4 मई तक बारिश का अलर्ट है।  हालांकि 4 मई के बाद मौसम में बदलाव आ सकता है और तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो सकती है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments