Tuesday, September 3, 2024
Google search engine
HomeNationalदिल्ली-NCR में आफत वाली बारिश, हिमाचल और मुंबई में भी बरसेंगे बादल;...

दिल्ली-NCR में आफत वाली बारिश, हिमाचल और मुंबई में भी बरसेंगे बादल; जानें मौसम का हाल


ऐप पर पढ़ें

Weather Updates 15 July: पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों में भारी बारिश हो रही है। पहाड़ों पर हुई मूसलाधार बारिश के कारण दिल्ली में बाढ़ की नौबत आ चुकी है। यमुना नदी का जलस्तर लगातार खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है। इस बीच आज सुबह से ही दिल्ली-NCR में तेज बारिश भी हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगलग-अलग जगहों के लिए अलग-अलग दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आईएमडी का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में अगले चार दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। वहीं, मुंबई में के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है।

भारी बारिश के कारण आपदा के बाद हिमाचल प्रदेश में अभी तक जनजीवन सामान्य भी नहीं हो पाया है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले पांच-छह दिन के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। राज्य के 10 जिलों में शनिवार से अगले 96 घंटे तक भारी बरसात की चेतावनी मौसम विभाग द्वारा जारी की गई है। प्रदेश के निचले और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ज्यादा बारिश की संभावना है। 15 से 17 जुलाई तक सोलन, ऊना, बिलासपुर, शिमला, कुल्लू, चंबा, कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और सिरमौर जिले में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। जिससे राज्य में जारी राहत कार्य भी प्रभावित हो सकते हैं।

राज्य सरकार ने मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए प्रदेशवासियों और पर्यटकों से सावधानी बरतने की अपील की है। इस दौरान उफनते हुए नदी-नालों, लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों, जलभराव वाले स्थानों पर नहीं जाने और गैर जरूरी यात्राएं टालने की सलाह दी है। प्रदेश में 19 जुलाई तक मौसम साफ होने के आसार नहीं है। ऐसे क्षेत्रों में जाना खतरनाक साबित हो सकता है।

मुंबई में बारिश से जलजमाव, येलो अलर्ट जारी

लगभग एक सप्ताह तक धीमी बारिश के बाद शुक्रवार को मुंबई और उसके उपनगरों में भारी बारिश हुई, जिसके कारण कुछ स्थानों पर जलजमाव हो गया। अधिकारियों के मुताबिक, उपनगरों की तुलना में शहर में बारिश की तीव्रता अधिक थी। एक अधिकारी ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताते हुए शहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

रेलवे अधिकारियों ने दावा किया कि उपनगरीय ट्रेनें अपने सामान्य समय के अनुसार चल रही हैं, लेकिन यात्रियों ने शिकायत की कि 10-15 मिनट की देरी हुई है। बारिश का पानी जमा होने के कारण अंधेरी सबवे को सुबह 8.45 बजे यातायात के लिए बंद कर दिया गया। शुक्रवार सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे के बीच पिछले 24 घंटों में द्वीप शहर और इसके पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमशः 19.21 मिमी, 32.22 मिमी और 37.50 मिमी बारिश हुई। आईएमडी ने शनिवार और रविवार के लिए मुंबई के लिए ग्रीन अलर्ट जबकि सोमवार और मंगलवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने पालघर जिले के साथ-साथ मुंबई के पड़ोसी ठाणे और रायगढ़ जिलों के लिए भी पीला अलर्ट जारी किया है।

बिहार में वज्रपात से नौ लोगों की मौत

बिहार के छह जिलों में बिजली गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वज्रपात के कारण लोगों की मौत होने पर गहरा शोक व्यक्त किया। बिजली गिरने के कारण अरवल जिले में तीन, रोहतास में दो तथा मुजफ्फरपुर, बांका, पूर्वी चम्पारण एवं नालंदा में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने मृतक के परिजन को अविलंब चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें और वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments